IND vs SL T20 Series: सीरीज हार भी गए तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा? कप्तान सूर्यकुमार की ये सोच कर देगी हैरान

IND vs SL T20 Series: टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 सीरीज शुरू होने से पहले गौतम गंभीर पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि क्यों गौतम गंभीर उनके लिए बेहद खास हैं. साथ ही उन्होंने बतौर कप्तान सामने आने वाली चुनौतियों पर भी बड़ी

Jul 26, 2024 - 17:30
Jul 26, 2024 - 19:56
 0  3
IND vs SL T20 Series: सीरीज हार भी गए तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा? कप्तान सूर्यकुमार की ये सोच कर देगी हैरान

IND vs SL T20 Series: सूर्यकुमार यादव टी20 टीम के कप्तान बन चुके हैं. बतौर फुल टाइम कैप्टन उनके करियर का पहला मैच पल्लेकेले में होने वाला है जहां श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के आगाज से पहले सूर्यकुमार यादव ने गौतम गंभीर पर बड़ा बयान दिया. सूर्या ने बताया कि क्यों गौतम गंभीर और उनका रिश्ता बेहद खास है. इसके साथ-साथ उन्होंने खेल के प्रति अपनी सोच के बारे में फैंस को बताया. सूर्यकुमार ने कहा कि अगर उनको नाकामी भी मिलती है तो भी वो इसके बारे में नहीं सोचते. क्योंकि क्रिकेट जिंदगी का हिस्सा है वो जिंदगी नहीं है. मतलब सूर्या को नाकामी से फर्क नहीं पड़ता, उनका काम सिर्फ खुद को बेहतर बनाना है.

गंभीर पर भी बड़ी बात कह गए सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने बीसीसीआई टीवी से बातचीत में कहा, ‘गौतम गंभीर के साथ मेरा रिश्ता स्पेशल है. मैं 2014 में उनकी कप्तानी में पहली बार केकेआर में ही खेला था. उनके साथ मेरा रिश्ता बहुत गहरा है और वो जानते हैं कि मैं कैसे काम करता हूं और खेल के प्रति मेरा क्या नजरिया है.’ सूर्यकुमार यादव आईपीएल में कोलकाता के लिए खेले हैं और गौतम गंभीर की कप्तानी में वो उप कप्तान थे. जाहिर तौर पर ये कनेक्शन भी उनका टीम इंडिया का कप्तान बनने में मदद कर गया.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow