Lok Sabha Speaker: इस दिन लोकसभा में PM नरेंद्र मोदी रखेंगे स्पीकर के नाम का प्रस्ताव

Lok Sabha Speaker: लोकसभा चुनाव खत्म होने और नई सरकार के गठन के बाद अब लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा. यह सत्र 3 जुलाई तक चलेगा. सत्र के दौरान लोकसभा स्पीकर के साथ-साथ डिप्टी स्पीकर का चुनाव भी होना है. इसके अलावा नए सांसदों का शपथ ग्रहण भी होगा.

Jun 17, 2024 - 21:35
Jun 17, 2024 - 22:21
 0  13
Lok Sabha Speaker: इस दिन लोकसभा में PM नरेंद्र मोदी रखेंगे स्पीकर के नाम का प्रस्ताव

Lok Sabha Speaker: देश में नई सरकार का गठन हो चुका है. मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है. अब बारी संसद सत्र की है. सत्र की शुरुआत 24 जून से होगी. सत्र में लोकसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होना है. इसके लिए राजनीतिक दलों की ओर से अभी से रस्साकशी शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जून को लोकसभा स्पीकर के उम्मीदवार के नाम का प्रस्ताव सदन में रखेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में स्पीकर के चुनाव के बाद पीएम मोदी अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बारे में सदन को बताएंगे और उनका परिचय कराएंगे. इसके बाद 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी. इसी के साथ सत्र की आगे की कार्यवाही शुरू होगी. लोकसभा चुनाव के बाद यह लोकसभा का पहला सत्र होगा.

बीजेपी अपने पास रख सकती है स्पीकर पद

लोकसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी स्पीकर का पद अपने पास रख सकती है जबकि डिप्टी स्पीकर का पद एनडीए के दो बड़े सहयोगी जेडीयू या फिर टीडीपी में से किसी एक को दिया जा सकता है. इस बार के चुनाव में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू की अगुवाई वाली टीडीपी को 16 सीटें मिली हैं. वहीं, बिहार सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू को 12 सीटों पर जीत मिली है.

टीडीपी का हो सकता है डिप्टी स्पीकर

इस तरह से देखें तो एनडीए में बीजेपी तो सबसे बड़ी पार्टी है ही, लेकिन इसके बाद टीडीपी दूसरे नंबर पर है. ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी टीडीपी को डिप्टी स्पीकर का पद ऑफर कर सकती है. फिलहाल स्पीकर को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है. कुछ रिपोर्टों में यह दावा जरूर किया गया था कि टीडीपी स्पीकर पद को लेकर अड़ी है, लेकिन इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर हुई थी बैठक

स्पीकर के नाम पर चर्चा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर रविवार के एनडीए के नेताओं की एक बैठक भी हुई थी. इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ जेडीयू के ललन सिंह और चिराग पासवान भी शामिल हुए थे. हालांकि, इस बैठक में किसके नाम पर चर्चा हुई इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow