Mukesh Ambani News: अंबानी देंगे होम लोन, एशिया के सबसे अमीर कारोबारी का जान लीजिये प्लान

Mukesh Ambani News: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) जियो फाइनेंस लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि वह होम लोन सर्विस शुरू करने के

Aug 31, 2024 - 18:20
Aug 31, 2024 - 21:59
 0  9
Mukesh Ambani News: अंबानी देंगे होम लोन, एशिया के सबसे अमीर कारोबारी का जान लीजिये प्लान

Mukesh Ambani News: एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी अब देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए तैयार हैं। उनकी एनबीएफसी कंपनी, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, जल्द ही होम लोन देने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में होम लोन सेवा का बीटा वर्शन लॉन्च किया है और संपत्ति व सिक्योरिटीज पर लोन जैसे अन्य प्रोडक्ट्स की भी योजना बनाई है।

हालांकि, जियो फाइनेंशियल के शेयर शुक्रवार को 1.21% गिरावट के साथ 321.75 रुपये पर बंद हुए, कंपनी ने बाजार में पहले से ही आपूर्ति श्रृंखला वित्तपोषण और उपकरण वित्तपोषण जैसे सुरक्षित ऋण उत्पाद पेश किए हैं। कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम शेयर मूल्य 394.70 रुपये था, और इसका कुल मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

कंपनी ने दी जानकारी

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) जियो फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि वह होम लोन सर्विस शुरू करने के फाइनल फेज में है. इसे टेस्टिंग के तौर पर (बीटा) शुरू किया गया है. इसके अलावा, कंपनी संपत्ति पर लोन और सिक्योरिटीज पर लोन जैसे दूसरे प्रोडक्ट भी पेश करने जा रही है.

शुक्रवार को पहली वार्षिक आम बैठक (सूचीबद्धता के बाद) में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हितेश सेठिया ने कहा कि हम होम लोन शुरू करने के अंतिम चरण में हैं, जिसे परीक्षण के तौर पर शुरू किया गया है.

उन्होंने कहा कि संपत्ति पर लोन और सिक्योरिटीज पर लोन जैसे अन्य उत्पाद भी प्रक्रिया में हैं. उन्होंने कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड ने पहले ही बाजार में आपूर्ति श्रृंखला वित्तपोषण, म्यूचुअल फंड पर ऋण और उपकरण वित्तपोषण के लिए उद्यम समाधान जैसे सुरक्षित ऋण उत्पाद पेश किए हैं.

शेयरों में गिरावट

एक दिन पहले यानी शुक्रवार को जियो फाइनेंशियल के शेयरों में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. बीएसई से आंकड़ों के अनुसार 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ 321.75 रुपए पर बंद हुआ. वैसे कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 320.50 रुपए के लोअर लेवल पर भी पहुंचे. कंपनी का शेयर 331.60 रुपए के दिन के हाई पर पहुंचा. वैसे जियो फाइनेंशियल का 52 हफ्तों का हाई 394.70 रुपए था. कंपनी का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का देखने को मिल रहा है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow