Pushpa 2 - The Rule : अब पक्का 15 अगस्त को पुष्पा 2 रिलीज नहीं होगी, यहां फंस रहा पेंच!

Pushpa 2- The Rule: 15 अगस्त को अल्लू अर्जुन से भिड़ने के लिए कई स्टार्स आ गए हैं. जॉन अब्राहम के बाद अक्षय कुमार ने भी इसी दिन अपनी फिल्म को लाने का ऐलान किया था. इसी बीच पता लगा कि, श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने

Jun 15, 2024 - 07:05
Jun 15, 2024 - 08:18
 0  7
Pushpa 2 - The Rule : अब पक्का 15 अगस्त को पुष्पा 2 रिलीज नहीं होगी, यहां फंस रहा पेंच!

Pushpa 2- The Rule: 15 अगस्त को सिनेमाघरों में कड़ा मुकाबला होने वाला है. जिस तारीख पर अल्लू अर्जुन ने शुरुआत से रुमाल रखा था, उसपर अब तीन बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी फिल्म रिलीज करने का ऐलान कर दिया है. फिल्म को लेकर फैन्स के बीच जो माहौल सेट हुआ था, वो बीते कुछ दिनों से कुछ कम होता नजर आया है. जब खबर आई कि, अल्लू अर्जुन की पिक्चर पोस्टपोन हो सकती है. फैन्स निराश हो गए. ऐसे में दूसरे स्टार्स ने मौके पर चौका मारते हुए अल्लू अर्जुन से भिड़ने की तैयारी कर ली. लिस्ट में पहला नाम जॉन अब्राहम का है, उनकी ‘वेदा’ आ रही है. पहले फिल्म को जुलाई में रिलीज किया जाना था, पर एक्टर ने रिलीज को आगे बढ़ा दिया. उनके पीछे-पीछे अक्षय कुमार भी आ गए. उन्होंने 15 अगस्त को ‘खेल खेल में’ रिलीज करने का ऐलान कर दिया. अब रही सही कसर श्रद्धा कपूर ने पूरी कर दी है.

15 अगस्त फिल्म रिलीज करने के लिए बेहतरीन समय है, वजह है उस वक्त आ रहा लंबा वीकेंड. मेकर्स को उम्मीद है कि उन्हें इससे बड़ा फायदा मिलेगा. इसलिए श्रद्धा कपूर अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘स्त्री 2’ को इसी दिन रिलीज करने वाली हैं. हाल ही में खबर आई थी कि, चियां विक्रम की ‘तंगलान’ के मेकर्स भी कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं. उनकी नजर भी इसी डेट पर है. पर यह होगा जब अल्लू अर्जुन की फिल्म पोस्टपोन हो जाएगी.

क्यों फिर से शूट हो रहे फिल्म के कुछ सीन्स?

अल्लू अर्जुन की फिल्म को रिलीज होने में 2 महीने का वक्त बचा है. बीते कई दिनों से अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि, फिल्म का काम अबतक पूरा नहीं हुआ है. तेलुगु 360 डॉट कॉम से मिली जानकारी के मुताबिक, हाल ही में विलेन फहाद फाजिल ने अपनी डेट्स मेकर्स को दी है. वहीं अल्लू अर्जुन भी जुलाई तक किसी भी हालत में फिल्म का काम खत्म करना चाहते हैं. पर पेंच कहीं फंसा हुआ है. जिसके चलते बार-बार पोस्टपोन होने की खबरें चल पड़ती हैं.

हाल ही में Cinejosh पर एक रिपोर्ट छपी. इससे पता लगा कि, ‘पुष्पा 2’ की इस वक्त हैदराबाद में शूटिंग जोरों पर चल रही है. एक साथ कई यूनिट शूटिंग पूरी करने के लिए काम कर रही हैं. कुछ सीन्स को फिर से डिजाइन किया जा रहा है. ऐसी चर्चा हैं कि, सुकुमार दोबारा से कुछ सीक्वेंस को शूट कर रहे हैं. ऐसे में अगर वक्त पर काम पूरा नहीं हो पाया तो फिल्म आने में देरी हो सकती है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अबतक रिलीज डेट बदलने पर कोई जानकारी नहीं दी गई है. वहीं, जल्द से जल्द काम पूरा करने की कोशिशों में लगे हुए हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow