Paris Olympics 2024: लीजिये! भारत सेमीफाइनल में जा रहा है, ग्रेट ब्रिटेन को सांसे रोक देने वाला मैच हराया

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के 9वें दिन भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराया है। इसी के साथ हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

Aug 4, 2024 - 15:35
Aug 4, 2024 - 21:17
 0  12
Paris Olympics 2024: लीजिये! भारत सेमीफाइनल में जा रहा है, ग्रेट ब्रिटेन को सांसे रोक देने वाला मैच हराया

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में अपना क्वार्टर फाइनल मैच ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ खेला. वहीं ग्रेट ब्रिटेन जिसे हराकर भारत टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचा था. इस बार दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. ग्रुप स्टेज में कमाल का प्रदर्शन करने वाली भारतीय हॉकी टीम ने इस मुकाबले में भी दमदार शुरुआत की, लेकिन ग्रेट ब्रिटेन ने भी कमाल का खेल दिखाया. जिसके चलते मुकाबले का नतीजा शूटआउट से निकला.

दूसरे ही क्वार्टर में दोनों टीमों ने किया गोल

दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का पहला क्वार्टर 0-0 पर खत्म हुआ था. लेकिन दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से आक्रमक खेल देखने को मिला. सबसे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद ब्रिटेन की टीम ने दूसरे क्वार्टर में ही बराबरी का गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. ब्रिटेन के लिए ली मोर्टन ने गोल किया. इसके बाद दोनों टीमों की ओर से कोई गोल देखने को नहीं मिला.

सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेली टीम इंडिया

इस अहम मैच में भारतीय टीम को दूसरे ही क्वार्टर में बड़ा झटका लगा. अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिया गया, जिसके चलते उन्हें पूरे मैच से बाहर कर दिया गया. ऐसे में भारतीय हॉकी टीम ने इसके बाद पूरा मुकाबला सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा. लेकिन इसके बाद भी भारतीय हॉकी टीम ने अच्छा डिफेंस किया और एक भी गोल नहीं खाया.

दूसरे क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और गोल करने के कई मौके बनाए। इसी क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ी को अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद भारतीय टीम ने बचा हुआ मुकाबला 10 प्लेयर्स के साथ खेला। भारतीय टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह का इस मैच में भी दमदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने 22वें मिनट में गोल कर दिया। लेकिन इसके बाद ग्रेट ब्रिटेन के ली मोर्टन ने गोल कर दिया। इसी की बदौलत ब्रिटेन ने मैच में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। 

भारत 10 प्लेयर्स के साथ खेल रहा था, तो ऐसे में लग रहा था कि ग्रेट ब्रिटेन की टीम आसानी से मुकाबला जीत जाएगी। पर पीआर श्रीजेश ने कोई गोल नहीं होने दिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow