Paris Paralympics 2024: भारत पर पेरिस में मेडल की बारिश, तुलसीमति-मनीषा ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के 10 मेडल पूरे हो गए हैं. 10वां मेडल पैरा-बैडमिंटन में तुलसीमति मुरुगेसन ने महिला एसयू5 कैटेगरी में जीता.

Sep 2, 2024 - 21:05
Sep 2, 2024 - 22:15
 0  11
Paris Paralympics 2024: भारत पर पेरिस में मेडल की बारिश, तुलसीमति-मनीषा ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने मेडल की संख्या में दहाई का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें 10वां मेडल पैरा-बैडमिंटन में आया। तुलसीमति मुरुगेसन ने महिला एसयू5 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता, जो पैरालंपिक में उनका पहला मेडल है और उन्हें भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बना दिया है। हालांकि, उन्हें गोल्ड मेडल से चूकना पड़ा, क्योंकि फाइनल में उन्हें चीन की यांग किउ जिया से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, मनीषा रामदास ने महिला एसयू5 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता, डेनमार्क की कैथरीन रोसेनग्रेन को हराकर। इस प्रकार, भारत के खाते में अब तक 11 मेडल हो चुके हैं, जिनमें 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

तुलसीमति मुरुगेसन ने रच दिया इतिहास

तुलसीमति मुरुगेसन को भले ही फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन ये मैच उनके साथ-साथ पूरे देश के लिए काफी खास है. इससे पहले भारत की किसी भी महिला खिलाड़ी ने पैरालंपिक में मेडल नहीं जीत था. बता दें, फाइनल मुकाबले चीन की यांग किउ जिया के खिलाफ तुलसीमति मुरुगेसन ने शानदार शुरुआत की, लेकिन वह अपनी लय को बरकरार नहीं रख सकीं. ऐसे में उन्होंने पहले सेट 17-21 से हार मिली. वहीं, दूसरी रेस उन्होंने 10-21 से गंवा दिए, जिसके चलते उनके नाम सिल्वर मेडल रहा.

मनीषा रामदास ने जीता ब्रॉन्ज मेडल मैच

दूसरी ओर पैरा-बैडमिंटन की महिला एसयू5 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल मैच मनीषा रामदास ने जीता, सेमीफाइनल मैच में तुलसीमति मुरुगेसन से हार गई थीं. ब्रॉन्ज मेडल मैच में मनीषा रामदास ने डेनमार्क की कैथरीन रोसेनग्रेन को हराया. उन्होंने इस मुकाबला का पहले गेम 21-12 से अपने नाम किया. वहीं, दूसरे गेम 21-8 से जीतकर ब्रॉन्ज मेडल मैच में बाजी मारी. उन्होंने दोनों की सेट में एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की. इसी के साथ वह पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं.

भारत के खाते में अब तक 11 मेडल

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने अभी तक 11 मेडल जीत लिए हैं. भारत की झोली में 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल शूटर अवनि लेखरा ने जीता, जिन्होंने 10 मीटर एयर राइफल SH1 में गोल्ड अपने नाम किया. वहीं, दूसरा गोल्ड मेडल पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने मेंस सिंग्लस बैडमिंटन एसएल3 में जीता.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow