Parliament Session: यूपी की 80 सीट जीत जाऊं तो भी EVM पर भरोसा नहीं- अखिलेश यादव

Parliament Session: लोकसभा में अखिलेश यादव ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि EVM पर मुझे कल भी भरोसा नहीं था और ना आज है।

Jul 2, 2024 - 12:35
Jul 2, 2024 - 12:38
 0  13
Parliament Session: यूपी की 80 सीट जीत जाऊं तो भी EVM पर भरोसा नहीं- अखिलेश यादव

Parliament Session: लोकसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि EVM पर मुझे कल भी भरोसा नहीं था और ना आज है। उन्होंने कहा कि अगर मैं यूपी की 80 की 80 सीट भी जीत जाऊं तो भी भरोसा नहीं होगा।

"आरक्षण के साथ खिलवाड़"

अखिलेश यादव ने सदन में कहा कि हम जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं, क्योंकि इसके बिना सामाजिक न्याय संभव नहीं है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ अग्निवीर योजना लागू कर समझौता किया गया है। हम अग्निवीर योजना को स्वीकार नहीं करते, जब कभी ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आएगा, तो हम इस योजना को खत्म कर देंगे। 

अयोध्या पर क्या बोले अखिलेश? 

अयोध्या चुनाव नतीजे को लेकर बोलते हुए सपा मुखिया ने कहा कि अयोध्या की जीत भारत के परिपक्व मतदाता की लोकतांत्रिक जीत है। पेपर लीक मामले पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ''पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? सच तो यह है कि सरकार ऐसा इसलिए कर रही है, ताकि उसे युवाओं को नौकरी न देनी पड़े।''

अवाम ने हुकूमत का गुरूर तोड़ाः अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में इंडिया गठबंधन की नैतिक जीत हुई है. इंडिया और पीडिए की सामाजित न्याय की जीत हुई है. ये गिरने वाली सरकार है. 2024 का परिणाम हमारे लिए जिम्मेदारी भरा है. 4 जून को सामुदायिक राजनीति की शुरुआत है. 4 जून को सांप्रदायिक राजनीति के अंत का दिन है. चुनाव में अवाम ने हुकूमत का गुरूर तोड़ दिया है. चुनाव में सकारात्मक राजनीति का नया दौर शुरू हुआ है. संविधान मंथन में संविधान रक्षकों की जीत हुई है.

वोटर्स ने लोकतंत्र को एकतंत्र बनाने से रोकाः अखिलेश

अखिलेश यादव ने अपने भाषण कहा कि सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों लगातार अपनी बात रख रहे हैं. सबसे पहले, मैं स्पीकर और चुने गए सांसदों को बधाई देना चाहता हूं. साथ ही उन समझदार मतदाताओं को भी धन्यवाद जिन्होंने लोकतंत्र को एकतंत्र बनाने से रोका.

सरकार नौकरी नहीं देना चाहती, हो रहा पेपर लीक: अखिलेश

लोकसभा में अपने भाषण में अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ. यूपी में 2 लोगों के बीच प्रभुत्व की लड़ाई का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. जुमला बनाने वालों से जनता का भरोसा उठ गया. यूपी में हर परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है. पेपर लीक इसलिए हो रहा है क्योंकि सरकार किसी को नौकरी नहीं देना चाहती.

EVM पर भरोसा नहींः अखिलेश यादव

ईवीएम पर अखिलेश यादव ने कहा कि ईवीएम का मुद्दा कायम रहेगा. यह मुद्दा न मरा है और न ही मरेगा. हमे इस पर पहले भी विश्वास नहीं था और अब भी नहीं है. अगर हम यूपी में 80 सीटें भी जीत जाएं तो भी ईवीएम पर भरोसा नहीं रहेगा. ईवीएम से जीत कर ईवीएम को हटाएंगे. हम समाजवादी ईवीएम को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे.

अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगेः अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना का विरोध करते हुए लोकसभा में कहा कि अग्निवीर योजना से देश की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है. देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है. हमारी इंडिया गठबंधन की जब भी सरकार केंद्र में आएगी तो अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow