Rahul Gandhi News: ‘ओमन चांडी लोक सेवक पुरस्कार’ से राहुल गांधी को सम्मानित किया जाएगा

Rahul Gandhi News: इस पुरस्कार के विजेता राहुल गांधी को एक लाख रुपये की राशि और प्रसिद्ध कलाकार एवं फिल्म निर्माता नेमम पुष्पराज द्वारा बनाई गई प्रतिमा दी जाएगी।

Jul 21, 2024 - 21:05
Jul 21, 2024 - 21:40
 0  14
Rahul Gandhi News: ‘ओमन चांडी लोक सेवक पुरस्कार’ से राहुल गांधी को सम्मानित किया जाएगा

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पार्टी के दिग्गज नेता एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ओमन चांडी की याद में स्थापित ‘ओमन चांडी लोक सेवक पुरस्कार’ के लिए चुना गया है। ‘ओमन चांडी फाउंडेशन’ ने प्रथम ‘ओमन चांडी लोक सेवक पुरस्कार’ की घोषणा उनकी पहली पुण्यतिथि के तीन दिन बाद रविवार को की।

एक लाख रुपये की राशि 

इस पुरस्कार के विजेता को एक लाख रुपये की राशि और प्रसिद्ध कलाकार एवं फिल्म निर्माता नेमम पुष्पराज द्वारा बनाई गई प्रतिमा दी जाएगी। यहां जारी एक बयान में कहा गया कि राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता हैं, जिन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान निकाला। बयान में बताया गया कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ जूरी ने पुरस्कार विजेता का चयन किया। 

भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी ने सितंबर 2022 से लेकर जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। इस यात्रा की शुरुआत उन्होंने सितंबर 2022 में की थी और समापन जनवरी 2023 में कश्मीर में किया था। 150 दिनों की यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरी थी। कुल  3570 किमी का सफर तय करते हुए यह यात्रा श्रीनगर में खत्म हुई थी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित राहुल गांधी ने 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। करीब 6,600 किमी की ऐतिहासिक यात्रा मुंबई में खत्म हुई थी। इस दौरान 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर यह यात्रा गुजरी। राहुल गांधी ने 15 जनसभा की और 70 जगहों पर जनता को संबोधित किया। राहुल की यह यात्रा 100 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों और 337 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow