Olympics 2024: BCCI करेगा पेरिस ओलंपिक के लिए करोड़ों खर्च, जय शाह ने किया ऐलान

Olympics 2024: खेलों के महाकुंभ ओलंपिक का आगाज अगले हफ्ते से होने जा रहा है. पेरिस ओलंपिक में भारत के कुल 117 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इन खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई ने एक बड़ा ऐलान किया है.

Jul 22, 2024 - 06:00
Jul 22, 2024 - 08:52
 0  8
Olympics 2024: BCCI करेगा पेरिस ओलंपिक के लिए करोड़ों खर्च, जय शाह ने किया ऐलान

Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. भारत ने पहली बार ओलंपिक में साल 1900 में हिस्सा लिया था. इस बार भारत 26वीं बार ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहा है. भारत के कुल 117 खिलाड़ियों को भारत का तिरंगा लहराने की जिम्मेदारी मिली है. इस बड़े इवेंट के लिए बीसीसीआई ने एक बड़ा ऐलान किया है. बीसीसीआई ने ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों के समर्थन के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को करोड़ों रुपए देने का ऐलान किया है.

ओलंपिक के लिए BCCI का बड़ा ऐलान

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान किया है. जय शाह ट्वीट करते हुए बताया कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि बीसीसीआई 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे अविश्वसनीय एथलीटों का समर्थन करेगा. हम अभियान के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को 8.5 करोड़ रुपए प्रदान कर रहे हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow