Rajsamand: विधायक हरी सिंह रावत ने गाय को राज्य माता घोषित करने की मांग की
Bhim MLA Hari Singh Rawat : विधायक हरी सिंह रावत ने गाय को राज्य माता घोषित करने और गौ हत्या पर मृत्युदंड की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।
राजसमंद की भीम विधानसभा से विधायक हरी सिंह रावत ने गाय को राज्य माता घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने गौवंश की हत्या पर हत्यारों को मृत्युदंड देने की भी मांग की है।
विधायक हरी सिंह रावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है कि सनातन धर्म में गौ माता का सर्वप्रथम स्थान है। अखिल भारतीय संत समिति एवं गौ सेवा परिषद राजस्थान द्वारा गौ माता के संरक्षण हेतु गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करवाने की मांग निरंतर रूप से की जा रही है। भारतवर्ष के समस्त गौ भक्तों की जनभावना को ध्यान में रखते हुए व संविधान के अध्याय 4 के अनुच्छेद 48 में संशोधन उपरांत गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाकर सभी राज्यों में एक समान कानून बनाया जाना अतिआवश्यक है।
What's Your Reaction?