Rajya Sabha: आज खुद ही जया ने कहा की 'जया अमिताभ बच्चन'... और सदन में ठहाके लगने लगे, देखें वीडियो

Rajya Sabha: 3 दिन पहले 29 जुलाई को सदन की कार्यवाही के दौरान जया बच्चन के संबोधन से पहले जब उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने उनका पूरा नाम 'जया अमिताभ बच्चन' लिया तो वो बेहद नाराज हो गई थीं.

Aug 2, 2024 - 19:20
Aug 2, 2024 - 22:51
 0  14
Rajya Sabha: आज खुद ही जया ने कहा की 'जया अमिताभ बच्चन'... और सदन में ठहाके लगने लगे, देखें वीडियो

Rajya Sabha: राज्यसभा सांसद जया बच्चन कई बार छोटी-छोटी चीजों पर सार्वजनिक रूप से भड़कती रही हैं. 3 दिन पहले राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान जया के संबोधन से पहले जब सदन के उपसभापति ने उनके नाम के साथ अमिताभ बच्चन को जोड़ा तो वह भड़क गईं और कहने लगीं कि महिलाओं का अपना कोई अस्तित्व नहीं है क्या. हालांकि आज शुक्रवार को कार्यवाही के दौरान उन्होंने खुद से ही अपना नाम जया अमिताभ बच्चन कहा तो पूरा सदन जोर से हंसने लग गया.

कार्यवाही के दौरान राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने जब बंगाल के सांसद जवाहर सरकार को बोलने के लिए उनका नाम पुकारा तो इतने में तपाक से जया बच्चन ने पूछा कि Sir did you get the lunch break? (क्या आपने लंच कर लिया है?) इस पर धनखड़ ने कहा कि मुझे हल्के-फुल्के मसलों पर गंभीर होने दीजिए और कई हल्के-फुल्के मसलों पर मुझे बहुत ज्यादा गंभीर होने दीजिए.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow