Russia-Ukraine War: जेलेंस्की की सेना का बड़ा दावा- रूस के 1000 वर्ग किलोमीटर पर यूक्रेन का कब्जा

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पहली बार इस बात को माना है कि यूक्रेनी सेना रूस के कुर्स्क क्षेत्र के भीतर ऑपरेशन चला रही है। यूक्रेन की सेना का दावा है कि करीब 1000 वर्ग किलोमीटर रूसी क्षेत्र पर उनका कब्जा है।

Aug 13, 2024 - 07:05
Aug 13, 2024 - 09:49
 0  9
Russia-Ukraine War: जेलेंस्की की सेना का बड़ा दावा- रूस के 1000 वर्ग किलोमीटर पर यूक्रेन का कब्जा

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच बीते दो साल से भी ज्यादा समय से जंग चल रही है। दोनों देशों में से कोई भी युद्ध में निर्णायक बढ़त नहीं ले पाया है। हालांकि, हाल ही में यूक्रेन की सेना पहली बार रूस के क्षेत्र में घुस गई है और कुर्स्क क्षेत्र के बड़े इलाके पर कब्जा कर लिया है। इस घटना से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी बुरी तरह भड़क गए हैं। अब यूक्रेन की सेना ने कहा है कि रूस के करीब 1000 वर्ग किलोमीटर पर उसका कब्जा है। 

जेलेंस्की ने मानी सैन्य अभियान की बात

एपी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पहली बार सीधे तौर पर रूस के कुर्स्क क्षेत्र के अंदर सैन्य अभियान की पुष्टि की है। वहीं, यूक्रेन के सैन्य कमांडर का कहना है कि यूक्रेन की सेनाओं ने अब लगभग 1,000 वर्ग किलोमीटर रूसी क्षेत्र पर नियंत्रण बना लिया है। 

जेलेंस्की ने क्या कहा?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है कि यूक्रेनी सेना रूस के कुर्स्क क्षेत्र के भीतर और अभियान चला रही है। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में देश के सैनिकों और कमांडरों की उनकी दृढ़ता और निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रशंसा की है। उन्होंने रूस में अपने सैनिकों की चढ़ाई के बारे में और कुछ नहीं बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि यूक्रेन इस क्षेत्र में मानवीय सहायता प्रदान करेगा। 

पुतिन क्या बोले?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन द्वारा घुसपैठ डोनबास में मास्को के आक्रमण को रोकने की कीव द्वारा की जा रही एक कोशिश है। पुतिन ने रक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन द्वारा पिछले मंगलवार को किया गया यह हमला भविष्य में वार्ता में अपनी स्थिति को मजबूत करने के कीव के प्रयास को दर्शाता है। पुतिन ने कहा कि रूसी सेना ने डोनबास में अपने आक्रमण को और तेज कर दिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow