Shikhar Dhawan Retirement: शिखर धवन के करियर का अंत, क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान
Shikhar Dhawan Retirement: भारतीय टीम के बेहतरीन बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट दोनों से अपने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। धवन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी।
Shikhar Dhawan Retirement: टीम इंडिया के अनुभवी ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। धवन ने इंटरनेशनल सहित क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से अलविदा कहने का फैसला किया है। उन्होंने इस खबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर शनिवार, 24 अगस्त को एक भावुक वीडियो पोस्ट के जरिए साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैं अपनी क्रिकेट यात्रा का यह चैप्टर खत्म कर रहा हूं। मैं अपने साथ अनगिनत यादें लेकर जा रहा हूं।"
शिखर धवन ने वीडियो में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, "आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं, जहां से पीछे मुड़कर देखने पर सिर्फ यादें ही नजर आती है और आगे देखने पर एक पूरी दुनिया। मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी, टीम इंडिया के लिए खेलना। वो हुआ भी। मैं अपने परिवार, कोच और मेरी टीम का शुक्रगुजार हूं। कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी है। इसलिए मैं क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं।"
As I close this chapter of my cricketing journey, I carry with me countless memories and gratitude. Thank you for the love and support! Jai Hind!
What's Your Reaction?