UAE News: यूएई सरकार की क्या है माफ़ी योजना, जिसका भारतीयों को भी मिल सकता है लाभ

UAE News: यूएई में आखिरकार भारतीय लोगों को माफी मांगने की नौबत कैसे आ गई। किस लिए यूएई सरकार को माफी योजना लानी पड़ी। यह किस लिए है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा

Sep 2, 2024 - 07:05
Sep 2, 2024 - 10:03
 0  5
UAE News: यूएई सरकार की क्या है माफ़ी योजना, जिसका भारतीयों को भी मिल सकता है लाभ

UAE News: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अवैध निवासियों के लिए एक माफी योजना की शुरुआत की है, जिससे भारतीयों को लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत, अवैध निवासियों को यूएई छोड़ने या अपनी स्थिति नियमित करने का अवसर दिया गया है। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने योजना के तहत आपातकालीन प्रमाणपत्र (ईसी) और अल्पकालिक पासपोर्ट प्रदान करने की सुविधा शुरू की है। यह योजना दो महीने तक चलेगी और भारतीय वाणिज्य दूतावास व अल अविर आव्रजन केंद्र में सुविधा काउंटर उपलब्ध कराए गए हैं।

बता दें कि दुबई की यह माफी योजना देश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को अपनी निवास स्थिति को नियमित कराने या दंड के बिना यूएई को छोड़ने की अनुमति देती है। माफी कार्यक्रम कई तरह के वीजा पर लागू होता है जिसमें निवास की अवधि का समाप्त होना और पर्यटक वीजा शामिल है। इसके अलावा इसके दायरे में बिना दस्तावेज के रह रहे लोग भी आते हैं। हालांकि, जिन लोगों ने देश में अवैध रूप से प्रवेश किया है उन्हें इस कार्यक्रम से बाहर रखा गया है।

जानें क्या है माफी योजना

इस कार्यक्रम के तहत जो आवेदक भारत लौटने की इच्छा रखते हैं, वे आपातकालीन प्रमाणपत्र (ईसी) के लिए आवेदन कर सकते हैं और जो अपनी निवास स्थिति को नियमित कराने की इच्छा रखते हैं, वे अल्पकालीन-वैधता वाले पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘आवेदक वाणिज्य दूतावास में ईसी के लिए निःशुल्क अनुरोध कर सकते हैं। दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास और अल अविर आव्रजन केंद्र में सुविधा काउंटर स्थापित किए जाएंगे। वाणिज्य दूतावास में सुविधा काउंटर दो सितंबर से काम करने लगेंगे।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow