West Bengal News: बंगाल में हेल्थ डिपार्टमेंट का बड़ा फैसला- सभी मेडिकल कॉलेजों के हाउस-स्टाफ की भर्ती रद्द

West Bengal News: पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर आई है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेजों में स्थानीय स्तर पर हाउस-स्टाफ की भर्ती रद

Sep 3, 2024 - 17:05
Sep 3, 2024 - 22:02
 0  11
West Bengal News: बंगाल में हेल्थ डिपार्टमेंट का बड़ा फैसला- सभी मेडिकल कॉलेजों के हाउस-स्टाफ की भर्ती रद्द

West Bengal News: पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर आई है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेजों में स्थानीय स्तर पर हाउस-स्टाफ की भर्ती रद्द कर दी है। हालांकि, विभाग ने इस कदम के पीछे का स्पष्ट कारण नहीं बताया, लेकिन इसे राज्य में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल से जोड़ा जा रहा है।

विभाग ने आज एक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया है कि HFW-23099/136/2024/M/1058, HFW-46020(99)/35/2024/M/1057, और HFW-46020(99)/35/2024/M/1035 के तहत हाउस-स्टाफ की भर्तियां रद्द कर दी गई हैं। नोटिस के अनुसार, आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 84 और जलपईगुड़ी सरकारी मेडिकल कॉलेज में 9 पदों पर भर्ती की योजना थी, जो अब अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

क्या कहा गया नोटिस में?

नोटिस में कहा गया कि HFW-23099/136/2024/M/1058 dated 24/04/2024, HFW-46020(99)/35/2024/M/1057 dated 24/04/2024 और HFW-46020(99)/35/2024/M/1035 dated 23/04/2024 के तहत की जाने वाली हाउस-स्टाफ की भर्तियां राज्य की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी कर रद्द कर दी है। 

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भी होनी थी भर्ती

बता दें कि नोटिस संख्या HFW-23099/136/2024/M/1058 dated 24/04/2024 के मुताबिक, विभाग ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हाउस स्टाफ की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके मुताबिक, कुल 84 पदों पर भर्ती की जानी थी। साथ ही वहीं, नोटिस संख्या HFW-46020(99)/35/2024/M/1035 dated 23/04/2024 के मुताबिक, जलपईगुड़ी सरकारी मेडिकल कॉलेज में भी 9 पदों पर हाउस स्टाफ की भर्ती की जानी थी। जिसे अब विभाग ने आदेश जारी कर अगले आदेश तक रद्द कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow