CSK vs RCB:चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया- देखें प्लेइंग 11

CSK vs RCB: IPL-2025 का 8वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर

Mar 28, 2025 - 19:20
 0  13
CSK vs RCB:चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया- देखें प्लेइंग 11

CSK vs RCB: IPL-2025 का 8वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम में नाथन एलिस की जगह मथीशा पथिराना की वापसी हुई है। बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया गया है।

दोनों टीमें सीजन का दूसरा मुकाबला खेल रही हैं। चेन्नई ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस और बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। पिछले साल चेन्नई को हराकर बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंची थी।

चेन्नई ने जीता टॉस

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीएसके ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। उसने नाथन एलिस की जगह मथीशा पथिराना को मौका दिया है। आरसीबी ने भी एकादश में एक बदलाव किया है और राशिख की जगह भुवनेवश्वर कुमार की वापसी हुई है। 

दोनों टीमों की प्लइंग-11

आरसीबीः विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल। 

सीएसकेः रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow