IND vs CAN : बारिश की वजह से भारत-कनाडा मैच हुआ रद्द, फ्लोरिडा में अब तक एक भी मैच न हो सका

IND vs CAN: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और कनाडा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। अंपायर्स ने दो बार निरीक्षण करने के बाद मैच रद्द करने का फैसला लिया। इस मैदान पर लगातार तीसरा मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सकता है।

Jun 15, 2024 - 21:30
Jun 15, 2024 - 23:00
 0  12
IND vs CAN : बारिश की वजह से भारत-कनाडा मैच हुआ रद्द, फ्लोरिडा में अब तक एक भी मैच न हो सका

IND vs CAN : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और कनाडा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। अंपायर्स ने दो बार निरीक्षण करने के बाद मैच रद्द करने का फैसला लिया। इस मैदान पर लगातार तीसरा मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सकता है।

फ्लोरिडा में बारिश के कारण इस मुकाबले का टॉस भी नहीं हो सका है। फ्लोरिडा में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां 85% बारिश की आशंका जताई थी।

भारत-कनाडा मुकाबला रद्द

बारिश के कारण मैदान गीला होने की वजह से भारत और अमेरिका के बीच फ्लोरिडा में होने वाला मुकाबला एक भी गेंद फेंके बिना रद्द घोषित कर दिया है। इस मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका और अंपायर ने दो बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया। फ्लोरिडा में मैच से पहले काफी बारिश हुई थी जिस कारण मैदान गीला था। मैदानकर्मियों ने मैदान को सुखाने की काफी कोशिश की। 

भारतीय टीम ग्रुप-ए से पहले ही सुपर आठ में प्रवेश कर चुकी है और इस मैच के रद्द होने से उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। कनाडा के खिलाफ भारतीय टीम के पास सुपर आठ से पहले अपनी बेंच स्ट्रेग्थ को परखने का अच्छा अवसर था। भारतीय टीम अब सुपर आठ में 20 जून को अफगानिस्तान का सामना करेगी। 

अब तक 4 मैच रद्द हो चुके, फ्लोरिडा में लगातार तीसरा मैच बेनतीजा रहा

इस टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक बारिश के कारण 4 मैच बेनतीजा रहे हैं, इनमें से 3 मैच फ्लोरिडा में रद्द हुए हैं। लॉडरहिल स्थिति इस ग्राउंड पर लगातार तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है। एक मुकाबला ब्रिजटाउन में भी रद्द हुआ है।

पाकिस्तान-आयरलैंड मैच कल इसी मैदान पर होगा

फ्लोरिडा के इसी मैदान पर रविवार को ग्रुप-ए का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, दोनों ही टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में यह मुकाबला औपचारिकता मात्र होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow