IPL 2026: अंगकृष रघुवंशी के विवादित आउट पर मचा बवाल, क्या KKR के साथ हुई बेईमानी?

आईपीएल 2026 में केकेआर के अंगकृष रघुवंशी को 'ओब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' आउट दिए जाने पर विवाद छिड़ गया है। जानें क्या है पूरा मामला और नियम।

Apr 27, 2026 - 06:35
 0  0
IPL 2026: अंगकृष रघुवंशी के विवादित आउट पर मचा बवाल, क्या KKR के साथ हुई बेईमानी?

आईपीएल 2026 के 38वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच एक विवादास्पद और चौंकाने वाली घटना ने पूरे मैदान को हिला दिया। युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को थर्ड अंपायर ने जिस तरह से आउट दिया, उसने काफी बवाल खड़ा कर दिया और इस फैसले के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का खेमा काफी नाराज नजर आया और अंगकृष रघुवंशी भी अपना आपा खो बैठे।

मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा

केकेआर की पारी का 5वां ओवर प्रिंस यादव ने फेंका। इस ओवर की आखिरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने बैक ऑफ लेंथ गेंद को मिड-ऑन की तरफ पुश किया और रन के लिए दौड़ लगा दी। लेकिन उनके पार्टनर ने उन्हें बीच रास्ते से ही वापस भेज दिया। रघुवंशी आधे रास्ते से लौटे और क्रीज में सुरक्षित पहुंचने के लिए डाइव लगाई। इसी दौरान मोहम्मद शमी ने उन्हें रन आउट करने के लिए थ्रो मारा, लेकिन गेंद अंगकृष रघुवंशी के शरीर पर जा लगी और इस घटना के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने हल्की अपील की।

थर्ड अंपायर का चौंकाने वाला फैसला

शुरुआत में रीयल टाइम में ऐसा लग रहा था कि रघुवंशी ने थ्रो की लाइन में आने के लिए अपनी दिशा नहीं बदली है। हालांकि, जब थर्ड अंपायर ने रीप्ले में देखा तो कहानी पूरी तरह बदल गई। थर्ड अंपायर के आकलन के मुताबिक, रघुवंशी का टर्निंग रेडियस सामान्य से ज्यादा था। उन्होंने गेंद की तरफ भी देखा और अपनी दिशा बदली। डाइव लगाते समय वह कट स्ट्रिप के बाहर निकल गए थे। थर्ड अंपायर ने इस आकलन से सहमति जताई और रघुवंशी को आउट करार दिया। यह फैसला आने के बाद रघुवंशी काफी नाराज दिखे। उन्होंने मैदान पर ही अपना हेलमेट फेंक दिया और बाउंड्री लाइन पर अपना बल्ला दे मारा। इस घटना के चलते अंगकृष रघुवंशी 8 गेंदों पर 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

क्या है 'ओब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' नियम?

अंगकृष रघुवंशी की घटना में भी अंपायर को लगा कि उन्होंने ऐसा जानबूझकर किया है। हालांकि, बल्लेबाज का कहना था कि वह सिर्फ क्रीज में लौटने की कोशिश कर रहे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow