IND vs AUS:रोहित और विराट के वनडे संन्यास पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे संन्यास की अटकलों को खारिज किया। जानिए उनके बयान और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में खिलाड़ियों की भूमिका के बारे में पूरी खबर।

Oct 15, 2025 - 09:35
 0  13
IND vs AUS:रोहित और विराट के वनडे संन्यास पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान

हाल ही में क्रिकेट जगत में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे भविष्य को लेकर काफी चर्चाएँ चल रही थीं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के बाद ये दोनों खिलाड़ी इस फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे और रोहित और विराट पहले ही टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, और अब वे केवल वनडे क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

राजीव शुक्ला का अहम बयान

इन अटकलों के बीच, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे करियर के भविष्य पर एक बड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से उन्होंने साफ किया कि दोनों खिलाड़ी अभी इस फॉर्मेट से संन्यास नहीं लेने वाले हैं। शुक्ला ने कहा, "रोहित और विराट का वनडे टीम में होना हमारे लिए बहुत फायदेमंद है और दोनों ही बेहतरीन बल्लेबाज हैं, और इन दोनों की मौजूदगी में मुझे लगता है कि हम ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब होंगे। "

संन्यास खिलाड़ियों का व्यक्तिगत फैसला

शुक्ला ने आगे जोर देते हुए कहा कि यह कहना गलत है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज उनकी आखिरी सीरीज होगी। उन्होंने स्पष्ट किया, "हमें इन बातों में नहीं पड़ना चाहिए। यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वे कब संन्यास लेंगे। यह कहना कि यह उनकी आखिरी सीरीज होगी, बिल्कुल गलत है और " उनके इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल रोहित और विराट वनडे क्रिकेट छोड़ने के मूड में नहीं हैं।

रोहित अब खिलाड़ी के रूप में

यह भी बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में। रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरेंगे, क्योंकि उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया है। अब शुभमन गिल भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान हैं, जबकि श्रेयस अय्यर इस वनडे सीरीज में उपकप्तानी की भूमिका निभाएंगे। सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर को पर्थ में होगी, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow