IND vs SA: भारत ने किया 13 साल का सूखा पूरा- टीम इंडिया ने जीता विश्व कप, SA को 7 रन से हराया

IND vs SA: भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे।

Jun 29, 2024 - 23:40
Jun 30, 2024 - 09:45
 0  21
IND vs SA: भारत ने किया 13 साल का सूखा पूरा- टीम इंडिया ने जीता विश्व कप, SA को 7 रन से हराया

IND vs SA: इंडिया में आधी रात दिवाली मन रही है। रोहित शर्मा की टीम ने वो सपना पूरा कर दिया, जिसका 11 साल से पूरा होने का इंतजार था। साउथ अफ्रीका 177 का टारगेट आसानी से पूरा कर रही थी। लेकिन, गेंदबाजों को ये मंजूर नहीं था। साउथ अफ्रीका के हाथों से जीत छीन ली। टी-20 वर्ल्ड कप इंडिया का है। जीत का हीरो कोई एक नहीं पूरी इंडियन टीम है। सूर्यकुमार का वो कैच तो शायद दशकों तक याद रखा जाएगा, जिसकी बदौलत मिलर पवेलियन लौटे।

बारबडोस से स्टेडियम में इंडिया ने पहले बैटिंग चुनी थी। पावरप्ले में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार के विकेट गिर गए थे। कोहली ने 72 और अक्षर पटेल ने 47 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने तेज रफ्तार से 27 रन बनाकर स्कोर 176 तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज और एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने एक-एक विकेट लिया। जवाबी पारी में साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बना सकी। हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। हेनरिक क्लासन ने 27 बॉल पर 52 रन बनाए, जबकि डी कॉक ने 31 बॉल पर 39 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 बॉल पर 31 और मिलर ने 17 बॉल पर 21 रन का योगदान दिया।

भारत ने 20 ओवर में बनाया 176/7 का स्कोर

भारत ने 20 ओवर में विराट कोहली की 76 और अक्षर पटेल की 47 रनों की तूफानी पारी की बदौलत सात विकेट पर 176 रन बनाए हैं। अब जिम्मेदारी गेंदबाजों पर है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत दमदार हुई। विराट कोहली ने पारी के पहले ओवर में मार्को यानसेन के खिलाफ तीन चौके लगाए और स्कोर 15 रन पर पहुंचा दिया। दूसरे ओवर में रोहित शर्मा ने भी केशव महाराज के खिलाफ पारी के दूसरे ओवर में दो चौके लगाए। हालांकि, चौथी गेंद पर वह क्लासेन के हाथों कैच आउट हो गए।

कप्तान पांच गेंदों में नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। 23 रन के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा। महाराज ने इस ओवर में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ऋषभ पंत को भी क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच आउट कराया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह सिर्फ तीन रन बना सके। रबाडा ने उन्हें क्लासेन के हाथों कैच कराया। 34 रनों के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी भारतीय टीम के लिए अक्षर पटेल संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभाला और भारत का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया।

दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई। इस मैच में अक्षर 31 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डिकॉक ने 14वें ओवर में रनआउट किया। इसके बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शिवम दुबे ने भी कोहली का साथ दिया और भारत का स्कोर 160 के पार पहुंचाया। इस मैच में किंग कोहली ने 48 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। टी20 विश्व कप 2024 में यह उनके बल्ले से निकला पहला पचासा है। वह 59 गेंदों में 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें मार्को यानसेन ने 19वें ओवर में रबाडा के हाथों कैच आउट कराया। कोहली ने दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी निभाई। टीम को छठा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा जो 27 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, सातवां विकेट रवींद्र जडेजा के रूप में लगा। हार्दिक पांड्या पांच रन बनाकर नाबाद रहे। द. अफ्रीका के लिए महाराज और नॉर्त्जे ने दो-दो विकेट लिए जबकि यानसेन और रबाडा को एक-एक सफलता मिली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow