Russia-Ukraine War : व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ सीजफायर के लिए तैयार हुए, लेकिन रखी कुछ बड़ी शर्तें

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग को शुरू हुए अब दो साल से ज्यादा समय बीत चुका है। दोनों ओर से बड़े स्तर पर सैनिक हताहत हुए हैं और आम नागरिकों की भी मौत हुई है। इसके साथ ही यूक्रेन के कई शहर बुरी तरह से तबाह भी हो चुके हैं।

Jun 14, 2024 - 21:15
Jun 15, 2024 - 08:24
 0  31
Russia-Ukraine War : व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ सीजफायर के लिए तैयार हुए, लेकिन रखी कुछ बड़ी शर्तें

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग को शुरू हुए अब दो साल से ज्यादा समय बीत चुका है। दोनों ओर से बड़े स्तर पर सैनिक हताहत हुए हैं और आम नागरिकों की भी मौत हुई है। इसके साथ ही यूक्रेन के कई शहर बुरी तरह से तबाह भी हो चुके हैं। हालांकि, अबतक इस जंग का आखिरी नतीजा सामने नहीं आया है। इस बीच अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐसा ऐलान किया है जिससे दुनिया में हर कोई हैरान है। दावा किया जा रहा है कि पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीजफायर की बात कही है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कुछ शर्तें भी जोड़ी हैं। 

क्या हैं पुतिन की शर्तें?

एपी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह यूक्रेन के साथ सीजफायर के लिए तैयार हैं। हालांकि, पुतिन ने शर्त रखी है कि यूक्रेन कब्जा किए क्षेत्रों से अपनी सेना को हटाए। इसके साथ ही पुतिन ने ये भी कहा है कि यूक्रेन को अमेरिका व पश्चिमी देशों के नाटो अलायंस में शामिल होने की जिद छोड़नी होगी। 

पश्चिमी देशों का रूस पर फिर से एक्शन

रूस के खिलाफ इस बार जी-7 देशों ने एक बेहद कड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस की प्रतिबंधित संपत्तियों को उस समय तक जब्त रखे जाने पर सहमति जताई है, जब तक कि मास्को यूक्रेन पर हमले के लिए क्षतिपूर्ति का भुगतान नहीं कर देता। अमेरिका और यूरोप के इस कदम से जी-7 शिखर सम्मेलन में नेताओं द्वारा कीव के लिए 50 अरब अमेरिकी डॉलर के ऋण पैकेज की घोषणा करने का रास्ता साफ हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow