Shraddha Kapoor: स्त्री 2 की हिट के बाद श्रद्धा कपूर बनीं इंस्टाग्राम क्वीन, इतने बढ़ गए फॉलोअर्स

Shraddha Kapoor: इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फॉलोअर्स की मानो बाढ़ ही आ गई है। स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय बन गई हैं।

Aug 23, 2024 - 07:00
Aug 23, 2024 - 17:21
 0  10
Shraddha Kapoor: स्त्री 2 की हिट के बाद श्रद्धा कपूर बनीं इंस्टाग्राम क्वीन, इतने बढ़ गए फॉलोअर्स

Shraddha Kapoor: स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो चुकी है। इस मूवी ने कुछ रिकॉर्ड तोड़े हैं और कुछ नए रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। इस मूवी में एक्टिंग करने वाली श्रद्धा कपूर के फैंस उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म की रिलीज के बाद श्रद्धा कपूर की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी श्रद्धा कपूर की फैन फॉलोइंग को बढ़ते हुए देखा जा रहा है। 

श्रद्धा के 91.7 मिलियन फॉलोअर्स

बॉलीवुड की वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 91.7 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली तीसरी भारतीय सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। जहां इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय विराट कोहली हैं तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने इस मामले में दूसरा स्थान हासिल किया है। 

किसके कितने फॉलोअर्स?

आपको बता दें कि क्रिकेट के लीजेंड विराट कोहली को 270 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस के 91.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जिस हिसाब से श्रद्धा कपूर के फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं, बहुत जल्द ही बॉलीवुड की ये हसीना फॉलोअर्स के मामले में प्रियंका चोपड़ा को टक्कर दे सकती हैं। दोनों एक्ट्रेस के बीच में महज 3 मिलियन फॉलोअर्स का अंतर है। 

स्त्री 2 ने किया एंटरटेन

स्त्री 2 लोगों को काफी ज्यादा एंटरटेन कर रही है। 15 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में इस फिल्म की कमाई और ज्यादा बढ़ सकती है। कुल मिलाकर लोग बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखकर काफी ज्यादा एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म की हिट के बाद ही श्रद्धा कपूर के फॉलोअर्स इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow