Annual Toll Pass:नये FASTag पास का क्या एक्सप्रेस-वे पर मिलेगा फायदा, इन 10 सवालों में मिलेगा हर जवाब

Annual Toll Pass: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने X पर कहा कि सरकार 3,000 रुपये की कीमत वाला फास्टैग आधारित वार्षिक पास ला रही है. ये नया पास 15

Jun 19, 2025 - 11:35
 0  24
Annual Toll Pass:नये FASTag पास का क्या एक्सप्रेस-वे पर मिलेगा फायदा, इन 10 सवालों में मिलेगा हर जवाब

Annual Toll Pass: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए फास्टैग आधारित नया वार्षिक पास सिस्टम लॉन्च किया। यह सुविधा 15 अगस्त 2025 से देशभर में लागू होगी और इसकी कीमत ₹3,000 रखी गई है। इस एनुअल पास से निजी वाहन मालिक नेशनल हाईवे पर बिना हर बार टोल दिए बार-बार यात्रा कर सकेंगे, जिससे यात्रा न केवल सुगम बल्कि किफायती भी होगी।

इस नई व्यवस्था को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं—क्या यह एक्सप्रेस-वे पर मान्य होगा? क्या स्टेट हाईवे पर भी यह पास चलेगा? इस पर कितनी बार यात्रा कर सकते हैं? आइए जानते हैं इस नई योजना से जुड़े 10 जरूरी सवालों के जवाब:


1. फास्टैग एनुअल पास क्या है?

यह एक डिजिटल वार्षिक पास है जिसे फास्टैग में एक्टिवेट किया जाता है। इसके तहत निजी कार/जीप/वैन एक साल या 200 ट्रिप (जो पहले हो) तक नेशनल हाईवे और नेशनल एक्सप्रेसवे के चुनिंदा टोल प्लाजा से बिना भुगतान के निकल सकते हैं।


2. यह एनुअल पास कहां से खरीदा जा सकता है?

यह पास केवल राजमार्गयात्रा मोबाइल ऐप और NHAI की आधिकारिक वेबसाइट से ही खरीदा जा सकता है। यह किसी बैंक, पेट्रोल पंप या थर्ड-पार्टी पोर्टल पर उपलब्ध नहीं होगा।


3. यह किन टोल प्लाजा पर मान्य होगा?

यह पास केवल नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) के टोल प्लाजा पर मान्य है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow