महिला आरक्षण बिल: लोकसभा में देर रात 1:20 बजे तक चली बहस, आज शाम 4 बजे होगी वोटिंग

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर देर रात 1:20 बजे तक बहस चली। आज शाम 4 बजे वोटिंग होगी। जानें पीएम मोदी, अमित शाह और प्रियंका गांधी ने क्या कहा।

Apr 17, 2026 - 09:35
 0  0
महिला आरक्षण बिल: लोकसभा में देर रात 1:20 बजे तक चली बहस, आज शाम 4 बजे होगी वोटिंग

देश की आधी आबादी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है क्योंकि आज लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर शाम 4 बजे वोटिंग होगी। इससे पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर गुरुवार देर रात तक संसद सत्र जारी रहा और संसद में देर रात तक महिलाओं के आरक्षण, संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े तीन बिलों पर चर्चा चलती रही। इस दौरान सदन की कार्यवाही को कई बार आगे बढ़ाना पड़ा और पहले सदन की कार्यवाही रात 11 बजे तक बढ़ाई गई, इसके बाद 12 बजे तक, फिर 1 बजे तक और आखिर में सांसदों के बोलने तक यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान सदन में बड़ी संख्या में सांसद मौजूद रहे और बिल पर हो रही चर्चा में हिस्सा लिया।

सदन की कार्यवाही और स्पीकर की टिप्पणी

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने महिला सांसदों की भागीदारी और मौजूदगी की सराहना की। उन्होंने कहा, ''महिला आरक्षण बिल पर प्रतिबद्धता देखो, इतनी देर रात तक महिलाएं सदन में बैठी हैं और '' सदन की कार्यवाही के दौरान एक-एक महिला सांसद से पूछ-पूछकर उन्हें बोलने का मौका दिया गया। 17 अप्रैल को देर रात 1:20 बजे सदन की कार्रवाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

पीएम मोदी की अपील और विपक्ष की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में सभी पार्टियों से इस बिल का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बिल को राजनीतिक तराजू से न तौलें और विपक्ष को समझाया कि इसका समर्थन करने में उनका भी फायदा है। पीएम मोदी ने कहा कि जिसने भी देश की महिलाओं का विरोध किया, महिलाओं ने उन्हें माफ नहीं किया है। उन्होंने 33 फीसदी महिला आरक्षण पर सर्वसम्मति की अपील की। दूसरी ओर, विपक्षी पार्टियां बिल के समर्थन में तो हैं, लेकिन इसके साथ डिलिमिटेशन (परिसीमन) जुड़ जाने का विरोध कर रही हैं। विपक्ष की मांग है कि सरकार महिला आरक्षण बिल और डिलिमिटेशन को अलग करे। समाजवादी पार्टी की मांग है कि आरक्षण सीटों पर नहीं बल्कि पार्टियों के अंदर होना चाहिए।

प्रियंका गांधी के आरोप और कंगना रनौत का पलटवार

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार इस बिल के जरिए संविधान को खत्म करना चाहती है और यह विधेयक इसलिए लाया गया है क्योंकि सरकार OBC को भागीदारी नहीं देना चाहती। उन्होंने दावा किया कि 2011 की जनगणना को परिसीमन का आधार बनाकर पीएम मोदी ओबीसी वर्ग का हक छीनना चाह रहे हैं। इन आरोपों पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पलटवार करते हुए पीएम मोदी को सबसे बड़ा नारीवादी बताया। '' कंगना ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने इसे लंबे समय तक क्यों लटकाए रखा।

अमित शाह ने समझाया सीटों का गणित

दक्षिण भारत की पार्टियों की मांग पर गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की योजना से दक्षिण भारत के हर राज्य को ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने बताया कि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल जैसे सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटों का इजाफा होगा। गृहमंत्री ने साफ किया कि हर राज्य को पार्लियामेंट में बराबर अहमियत और प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow