Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के मेमारू फंक्शन में पेट्स का भी दिखा जलवा, सजे-धजे दिखे

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले आयोजित हुए मेमारू फंक्शन में अतरंगी झलकियां देखने को मिलीं। इस खास फंक्शन में पेट डॉग्स भी सजे-धजे दिखे। इनकी अनदेखी तस्वीरें सामने आई है।

Jul 4, 2024 - 16:45
Jul 4, 2024 - 19:15
 0  6
Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के मेमारू फंक्शन में पेट्स का भी दिखा जलवा, सजे-धजे दिखे

Anant-Radhika Wedding: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं। अनंत को दूल्हा बनने में अब सिर्फ 8 दिन ही बचे हैं। इसके बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूजे के हो जाएंगे। पूरा अंबानी परिवार इन दिनों राधिका और अनंत की शादी के फंक्शन्स एंजॉय कर रहा है। जैसे-जैसे शादी करीब आ रही है तैयारियां भी जोर पकड़ रही हैं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद 'मामेरू' सेरेमनी का बुधवार को आयोजन हुआ। इसमें परिवार के लोग और कई करीबी दोस्त शामिल हुए। इसका आयोजन अंबानी आवास पर ही किया गया। इस दौरान सभी लोग थीम के अनुसार ही कपड़ों में नजर आए। अब इस फंक्शन की एक से बढ़कर एक अतरंगी तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में लोगों का अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। हाल में सामने आई एक तस्वीर ने हर किसी का ध्यान खींचा। इस तस्वीर में पेट डॉग्ज का जलवा देखने को मिला। 

खास अंदाज में दिखे पेट डॉग्ज

बीते दिन 3 जुलाई को अंबानी परिवार ने एंटीलिया में अनंत-राधिका की मामेरू रस्म का ग्रैंड सेलिब्रेशन चला। इस रस्म को दूल्हे के ननिहाल पक्ष वालों ने पूरा किया है। गुजराती रीति-रिवाजों के हिसाब से इसी कार्यक्रम के साथ ही शुभ विवाह की रस्में शुरू होती हैं। इसमें दूल्हा-दुल्हन के मामा शादी से पहले उन्हें गिफ्ट देते हैं और फिर कपल उनका आशीर्वाद लेता है। इस आयोजन के लिए अनंत अंबानी के ननिहाल पक्ष के लोग अलग-अलग स्टाइल में एंट्री किए। जहां कोई रिक्शे पर आया तो कोई विंटेज कार और स्कूटर पर आया। इस इवेंट के लिए स्पेशल कलर थीम भी रखा गया था। इसमें आने वाले गेस्ट को पिंक और ऑरेंज कलर कोड के कपड़े ही पहनने थे। इसी दौरान इस इवेंट कई स्पेशल गेस्ट की एंट्री हुई, ये स्पेशल गेस्ट क्यूट से दिखने वाले पेट डॉग थे। इन्हें भी थीम के अनुसार ही गुलाबी-नारंगी लहंगे में तैयार किया गया था। लोगों की नजरें इन सजे-धजे पेट डॉग्स पर टिक गई।  

पहले की गई ये रस्में

बता दें, अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्मों की शुरुआत मामेरू रस्म से हुई, लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर पालघर इलाके से आए 50 से ज़्यादा वंचित जोड़ों के लिए ‘सामूहिक विवाह’ का अंबानी परिवार ने आयोजन किया। शादी का यह समारोह रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में रखा गया था। अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को सात फेरे लेंगे और शादी के बंधन में बंधकर एक दूजे के पति-पत्नी कहलाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow