Bigg Boss OTT 3: सना सुल्तान की और से शिवानी कुमारी के साथ बदसलूकी को लेकर आई सफाई
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के खेल से मेकर्स ने अचानक तीन कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाया है. इन कंटेस्टेंट में से एक है अपनी शायरी से लोगों का दिल जीतने वाली सना सुल्तान. लगभग 30 दिन बिग बॉस के घर में बिताने के बाद एक एविक्शन टास्क में सना को
Bigg Boss OTT 3: सना सुल्तान बिग बॉस ओटीटी के सीजन 3 से बाहर हो गई हैं. सना के शो से बाहर होते समय शिवानी कुमारी के साथ की बदसलूकी ऑडियंस को बिलकुल भी रास नहीं आ रही है. इस बात को लेकर बिग बॉस के फैन्स सना सुल्तान को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं. हाल ही में टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की एक्सक्लूसिव बातचीत में सना ने शिवानी के साथ अपने इस रवैये की सफाई दी है. सना का कहना है कि दोस्त होने के बावजूद जिस तरह से उन्हें घर से बाहर निकालने के लिए शिवानी कोशिश कर रही थीं, वो देखकर उन्हें बड़ा दुख हुआ.
सना ने कहा, “जिस तरह से मैं शिवानी के साथ पेश आई, उसके लिए मेरे पास वाजिब वजह है. मैं इससे पहले एक बात आपको बताना चाहती हूं कि मैं फेक पर्सनालिटी नहीं हूं. जो मैं दिल में महसूस करती हूं वही मेरी जुबान पर होता है और मेरे चेहरे पर भी. मैं चाहती, तो कैमरा के लिए स्माइल कर सकती थी. लेकिन उस वक्त मैं बहुत नाराज थी. मैं मानती हूं कि बिग बॉस ने हमें टास्क दिया था और इस टास्क में घरवालों को मुझे डिस्ट्रैक्ट करना था. दरअसल इस टास्क से मुझे कोई दिक्कत नहीं थी. लेकिन शिवानी के अंदाज से मैं खफा थी.”
Sai's reply was so Bang on
What's Your Reaction?