Paris Olympics 2024: भारतीय आर्चरी पुरुष टीम का कमाल, डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 मेंआर्चरी में भारतीय पुरुष टीम ने क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत के लिए तीनों प्लेयर्स ने दमदार प्रदर्शन किया।

Jul 25, 2024 - 21:50
Jul 26, 2024 - 09:02
 0  13
Paris Olympics 2024: भारतीय आर्चरी पुरुष टीम का कमाल, डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में आर्चरी में भारत की पुरुष और महिला टीमों ने बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है और टीम इवेंट में क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत के लिए धीरज बोम्मदेवरा, तरूणदीप राय, प्रवीण जाधव ने अच्छा खेल दिखाया और सटीक निशाने लगाए। 

तीसरे नंबर पर रही भारतीय पुरुष टीम

आर्चरी के रैंकिंग राउंड में भारती पुरुष टीम तीसरे नंबर रही है। टीम ने कुल 2013 अंक का स्कोर किया है। भारत के लिए धीरज बोम्मदेवरा ने 681 व्यक्तिगत स्कोर, तरूणदीप राय 674 व्यक्तिगत स्कोर, प्रवीण जाधव ने 658 व्यक्तिगत स्कोर हासिल किया है। इसी वजह से भारत का कुल स्कोर 2013 हो गया है और  भारतीय पुरुष टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह मिल गई है। 

रिपब्लिक ऑफ कोरिया की टीम पहले नंबर पर है। टीम ने 2049 का स्कोर किया है। वहीं 2025 स्कोर के साथ फ्रांस की टीम दूसरे नंबर पर रही है। चीन 1998 का स्कोर किया है। चीन की टीम चौथे नंबर पर है। अब आर्चरी में भारत, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, फ्रांस और चीन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 

आर्चरी के रैंकिंग राउंड में पुरुष टीमों का स्कोर: 

  • दक्षिण कोरिया - 2049 अंक
  • फ्रांस - 2025 अंक
  • भारत - 2013 अंक
  • चीन - 1998 अंक

भारत के पुरुष तीरंदाजों का व्यक्तिगत स्कोर: 

  • बोम्मदेवरा धीरज (681 अंक) - चौथा स्थान
  • तरूणदीप राय (674 अंक) - 14वें स्थान पर
  • प्रवीण जाधव (658 अंक) - 39वें स्थान पर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow