Bigg Boss OTT 3: घर में दिया अपनों ने ही धोखा, रणवीर की गलती की वजह से बाहर हुआ ये मशहूर कंटेस्टेंट

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन होस्ट कर रहे हैं. इस सीजन में एक्टर्स से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक कई कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं. महज 45 दिन तक चलने वाले इस शो से हर हफ्ते लगभग 2 कंटेस्टेंट को शो से बाहर किया जाता है.

Jul 22, 2024 - 11:55
Jul 22, 2024 - 18:36
 0  9
Bigg Boss OTT 3: घर में दिया अपनों ने ही धोखा, रणवीर की गलती की वजह से बाहर हुआ ये मशहूर कंटेस्टेंट

Bigg Boss OTT 3: जियो सिनेमा के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से मशहूर पत्रकार दीपक चौरसिया बाहर हो गए हैं. अनिल कपूर ने उनके एविक्शन की घोषणा करते हुए कहा कि जनता के कम वोट मिलने की वजह से उनका बिग बॉस का सफर खत्म हो रहा है. दरअसल इस हफ्ते दीपक चौरसिया के साथ अरमान मलिक, अदनान शेख, सना मकबूल, लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और सना सुल्तान घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे. लेकिन अरमान, अदनान, सना, लवकेश, विशाल और सना सुल्तान के मुकाबले दीपक चौरसिया को दर्शकों के सबसे कम वोट्स मिले.

दीपक चौरसिया के एविक्शन की घोषणा करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि दीपक, आपके पास सिर्फ 5 मिनट हैं और इन 5 मिनट में आप घरवालों से विदा लेकर घर से बाहर आ जाइए. दीपक के एविक्शन की घोषणा होते ही रणवीर शौरी, शिवानी कुमारी को अपने आंसू कंट्रोल करना मुश्किल हो गया और वो नेशनल टीवी पर ही फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए. सिर्फ रणवीर और शिवानी ही नहीं लवकेश कटारिया भी दीपक चौरसिया को घर से बाहर होते हुए देख इमोशनल हो गए. इस दौरान रणवीर ने दीपक से माफी भी मांगी.

नॉमिनेशन टास्क में नया ट्विस्ट

दरअसल पिछले हफ्ते बिग बॉस के घर में हुए नॉमिनेशन टास्क में अरमान और अदनान को खुद बिग बॉस ने नॉमिनेट किया था, तो सना मकबूल, सना सुल्तान, लवकेश और विशाल को घर के ‘हेड ऑफ द हाउस’ बने अरमान ने घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया था. इस नॉमिनेशन टास्क के बाद बिग बॉस की तरफ से एक नए चैलेंज की घोषणा की गई. इस चैलेंज के संचालक दीपक चौरसिया थे और उन्होंने रणवीर शौरी को बिग बॉस की तरफ से दिए गए नए चैलेंज का विनर घोषित कर दिया. दीपक की तरफ से जैसे ही रणवीर के नाम की घोषणा की गई वैसे ही तुरंत बिग बॉस ने उन्हें कहा कि उनकी तरफ से वो किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं.

रणवीर ने दिया धोखा

दरअसल रणवीर शौरी को शिवानी कुमारी, अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक, दीपक चौरसिया, साई केतन राव और नैजी में से किसी एक को नॉमिनेट करना था और उन्होंने सोचा कि अगर वो दीपक चौरसिया को नॉमिनेट करते हैं तो वो उनका पक्ष समझेंगे. लेकिन अगर वो अन्य किसी कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करते हैं तो वो उनसे गुस्सा हो जाएंगे और उन्हें परेशान करेंगे. इसलिए उन्होंने दीपक चौरसिया को शो से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट किया. भले ही उन्होंने बड़ी ही शांति से रणवीर का फैसला मान लिया, लेकिन उन्होंने रणवीर से कहा कि आप मेरी जगह शिवानी कुमारी का नाम ले सकते थे.

रणवीर शौरी ने की गलती

दीपक चौरसिया के इस सुझाव पर सफाई देते हुए रणवीर ने कहा कि वो शिवानी का नाम दे सकते थे. लेकिन उन्हें लगा कि इस हफ्ते वो अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. हालांकि उन्हें दीपक चौरसिया की जगह शिवानी का नाम लेना चाहिए था. रणवीर की इस गलती की वजह से दीपक चौरसिया को घर से बाहर जाना पड़ा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow