Bihar Politics: KC त्यागी का इस्तीफे के बाद बड़ा बयान, बोले- 'अभी भी JDU के साथ हूं, BJP से विरोध नहीं'

Bihar Politics: जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि इंडिया टीवी से बात करते हुए उन्होंने

Sep 1, 2024 - 15:50
Sep 1, 2024 - 21:55
 0  7
Bihar Politics: KC त्यागी का इस्तीफे के बाद बड़ा बयान, बोले- 'अभी भी JDU के साथ हूं, BJP से विरोध नहीं'

Bihar Politics: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह राजीव रंजन प्रसाद को नियुक्त किया गया है। इस्तीफा देने के बाद, त्यागी ने बातचीत में कहा कि वह अभी भी जदयू में हैं और पार्टी के राजनीतिक सलाहकार के रूप में कार्यरत रहेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार के प्रति अपनी निष्ठा और समर्थन व्यक्त किया और बीजेपी से किसी विरोध की बात को खारिज किया। नीतीश कुमार ने उन्हें सलाहकार बने रहने के लिए प्रेरित किया, और त्यागी ने कहा कि वह हताश या निराश नहीं हैं। उन्होंने किसी भी डिबेट में शामिल न होने और NDA की विचारधारा से अपनी समानता की बात की।

नीतीश कुमार का आया फोन

राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पदमुक्त के आवेदन के बाद नीतीश जी का फोन आया था और उन्होंने कहा आप राजनीतिक सलाहकार के रूप में कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बेहतर राजनेता वर्तमान में नहीं है। ना मैं हताश हूं, ना मैं निराश हूं, मैं चियरफुल हूं। आगे उन्होंने बताया कि चार दिन पहले नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें मुझे सलाहकार और प्रवक्ता बनाया गया था। जब नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था तब भी मैंने कहा था कि मुझे पदमुक्त किया जाए। एक साल पहले भी मैंने पदमुक्त करने के लिए निवेदन किया था। 

किसी डिबेट में नहीं जा रहे त्यागी

केसी त्यागी ने कहा कि चार महीने से मैं किसी डिबेट में नहीं जा रहा हूं। बिहार और केंद्र सरकार की लंबी आयु की कामना करता हूं। केसी त्यागी ने कहा कि वह कैमरे पर बात नहीं करेंगे, लेकिन जो उन्होंने जो भी कहा है सब ऑन रिकार्ड है। उन्होंने कहा कि NDA के किसी भी पॉलिटिकल पार्टी की विचारधारा से अलग मेरी विचारधारा नहीं है। नीतीश कुमार से बढ़िया पॉलिटिकल लीडर वर्तमान समय में मुझे कोई दिखाई नहीं देता। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow