Gold Price Today: दशहरे के दिन सोना हुआ महंगा, जानिए अपने शहर में सोने-चांदी के नए रेट

Gold Price Today - भारत में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना महंगा हो गया है। आज (12 अक्टूबर 2024) 22 कैरेट सोन के दाम 70,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

Oct 12, 2024 - 12:00
Oct 14, 2024 - 12:53
 0  8
Gold Price Today: दशहरे के दिन सोना हुआ महंगा, जानिए अपने शहर में सोने-चांदी के नए रेट

Gold Price Today : भारत में सोने और चांदी के आभूषणों को खरीदना एक तरह की परंपरा भी मानी जाती है। घर में शादी हो या कोई खास त्योहार हो। कई लोग सोने-चांदी के आभूषणों को खरीदारी करते हैं। वैसे भी आज दशहरे (12 अक्टूबर) का दिन है। इस दिन भी बहुत से लोग वाहन, सोना चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। वहीं त्योहारी सीजन में गोल्ड-सिल्वर खरीदने की मांग भी काफी बढ़ जाती है। इस बीच आज (12 अक्टूबर 2024) सोने के दाम में उछाल देखने को मिला है। आने वाले दिनों में यह और ज्यादा महंगा हो सकता है। इसकी वजह ये है कि करवा चौथ (Karva Chauth), दिवाली (Diwali) और धनतेरस (Dhanteras) जैसे खास त्योहार आ रहे हैं। इस दौरान कई महिलाएं सोना-चांदी खरीदती हैं।

भारत में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना महंगा हो गया है। आज (12 अक्टूबर 2024) 22 कैरेट सोन के दाम 70,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसी तरह 24 कैरेट सोने के भाव आज 77,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम बढ़ सकते हैं।मौजूदा समय में सोने और चांदी के रेट आसमान छू रहे हैं।

जानिए अपने शहर में सोना-चांदी के रेट

दिल्ली में सोने का भाव

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (12 अक्टूबर 2024) 22 कैरेट सोने की कीमत 71,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

जयपुर में आज सोने का भाव

22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 70,010 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 77,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मौजूदा समय में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,960 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बेंगलुरु में आज सोने का भाव

मौजूदा समय में बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,960 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी के दाम

चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 1.02,100 रुपये हैं। वहीं मुंबई में 96,100 रुपये, दिल्ली में 96,100 रुपये, कोलकाता में 96,100 रुपये और बेंगलुरु में 84,900 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow