IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट में कीवियों ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, देखें प्लेइंग 11

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी

Nov 1, 2024 - 09:15
Nov 3, 2024 - 13:12
 0  5
IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट में कीवियों ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, देखें प्लेइंग 11

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। कीवी टीम 2 बदलाव के साथ उतरी है, जबकि भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है। दोनों टीमें इस स्टेडियम में चौथी बार आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। न्यूजीलैंड ने भारत को पहले मैच में 8 विकेट और दूसरे में 113 रन से हराया था। हालांकि इन हार के बावजूद भारत WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बना हुआ है।

भारत को WTC फाइनल को ध्यान में रखते हुए हर हाल में यह मैच जीतना होगा। टीम के अभी इस साइकल में 6 मैच बचे हुए है। टीम को बिना दूसरो पर निर्भर किए WTC फाइनल खेलने के लिए इसमें से 4 मैच जीतने ही होंगे और 2 ड्रॉ कराने होंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज। 

न्यूजीलैंडः टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओरुर्के।

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान लाथम ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। पिछले मैच में भारत को परेशान करने वाले मिचेल सैंटनर इस मैच में नहीं खेल रहे। उनकी जगह ईश सोढ़ी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, टिम साउदी की जगह मैट हेनरी प्लेइंग-11 में शामिल किए गए हैं। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। जसप्रीत बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow