IND vs NZ: दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, देखें प्लेइंग 11

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से पुणे में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया

Oct 24, 2024 - 09:20
Oct 24, 2024 - 12:32
 0  10
IND vs NZ: दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, देखें प्लेइंग 11

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से पुणे में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है।

दोनों टीमें टेस्ट में इस स्टेडियम में पहली बार आमने-सामने होंगी। भारत तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में 8 विकेट से हराया था, हालांकि इस हार के बावजूद भारत WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बना हुआ है।

भारत को सीरीज में वापसी करने और WTC फाइनल को ध्यान में रखते हुए हर हाल में यह मैच जीतना होगा। टीम के इस WTC साइकल में 7 मैच (2 न्यूजीलैंड और 5 ऑस्ट्रेलिया) बचे हुए है। टीम को बिना दूसरों पर निर्भर किए WTC फाइनल खेलने के लिए इसमें से 4 मैच जीतने होंगे और 2 ड्रॉ कराने होंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिशेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरुर्के।

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह।

जीलैंड ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कीवी कप्तान टॉम लाथम ने कहा कि उनके प्लेइंग-11 में एक फोर्स्ड चेंज है। मैट हेनरी चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह मिचेल सैंटनर को मौका दिया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को बाहर किया गया है। वहीं, शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow