IND vs SA: तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला लिया, देखे प्लेइंग 11

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

Nov 13, 2024 - 20:20
Nov 15, 2024 - 12:50
 0  3
IND vs SA: तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला लिया, देखे प्लेइंग 11

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा। सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। दोनों ही टीमों में 1-1 बदलाव है। भारत ने आवेश खान की जगह रमनदीप सिंह को मौका दिया, रमनदीप का यह डेब्यू मैच रहेगा।

भारत यहां 6 साल बाद टी-20 मैच खेलने उतर रही है, 2018 में टीम को साउथ अफ्रीका से हार मिली थी। 4 टी-20 की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। भारत ने पहला मैच 61 रन और साउथ अफ्रीका ने दूसरा मैच 3 विकेट से जीता था। सीरीज का आखिरी मैच 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। गेंदबाज आवेश खान की जगह रमनदीप सिंह को शामिल किया गया है। रमनदीप इस मुकाबले से टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करेंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुथो सिपामला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow