IPL 2025: इस टीम में राहुल द्रविड़ की हुई एंट्री, क्या 16 साल बाद खत्म होगा IPL ट्रॉफी का सूखा

IPL 2025: राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। अब राहुल द्रविड़ आईपीएल 2025 से पहले एक टीम का हिस्सा

Sep 7, 2024 - 06:35
Sep 7, 2024 - 09:26
 0  4
IPL 2025: इस टीम में राहुल द्रविड़ की हुई एंट्री, क्या 16 साल बाद खत्म होगा IPL ट्रॉफी का सूखा

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने राहुल द्रविड़ को अपनी टीम में शामिल कर लिया है, जो एक बड़ा कदम है। 16 साल से ट्रॉफी के बिना रह रही टीम के लिए द्रविड़ का अनुभव और नेतृत्व की क्षमता एक नई उम्मीद ला सकती है। द्रविड़, जिन्होंने भारतीय टीम को हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जिताया, इस बार राजस्थान रॉयल्स के साथ एक नई चुनौती का सामना करेंगे। हालांकि, टीम में उनका रोल क्या होगा, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन उनके नेतृत्व की संभावना ने प्रशंसकों में उम्मीदें जगा दी हैं।

क्या खत्म होगा 16 साल का सूखा

राजस्थान रॉयल्स ने राहुल द्रविड़ को अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है, लेकिन उनके लिए सबसे बड़ा सवाल इस बार यही होगा कि क्या वह अपने 16 साल से चले आ रहे ट्रॉफी के इंतजार को इस बार खत्म कर पाएंगे या नहीं। राहुल द्रविड़ हाल ही में टीम इंडिया के हेड कोच रहे थे। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। बतौर कोच राहुल द्रविड़ का अनुभव काफी कमाल का रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के अलावा भारतीय अंडर 19 टीम, राजस्थान रॉयल्स के मेंटर, दिल्ली डेयरडेविल्स मेंटर और एनसीए हेड के रूप में अपनी सेवाएं दी है।   

राहुल द्रविड़ ने कही ये बात

राहुल द्रविड़ को लेकर अपने सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए राजस्थान रॉयल्स ने लिखा कि भारत के महान विश्व कप विजेता कोच राहुल द्रविड़, राजस्थान रॉयल्स में वापसी के लिए तैयार हैं! क्रिकेट आइकन राहुल द्रविड़ को रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप के सीईओ जेक लश मैक्रम से अपनी गुलाबी जर्सी प्राप्त करते हुए देखा गया। राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने के बाद द्रविड़ ने कहा कि विश्व कप के बाद, मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक और चुनौती लेने का सबसे सही समय है और रॉयल्स ऐसा करने के लिए सबसे उपयुक्त जगह है। हालांकि राजस्थान रॉयल्स ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि टीम में उनका क्या रोल होगा, लेकिन ईएसपीएन क्रिकइंफो के रिपोर्ट के अनुसार उन्हें बतौर हेड कोच ही टीम में मौका दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow