NASA News: अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी पर NASA ने दिया बड़ा अपडेट, 'अभी तय नहीं है कोई तारीख'

NASA News: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को लेकर नासा ने बड़ा अपडेट दिया है। नासा ने कहा है कि अंतरिक्ष यात्री कब वापस लौटेंगे इस बारे में अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।

Jul 26, 2024 - 08:30
Jul 26, 2024 - 09:04
 0  15
NASA News: अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी पर NASA ने दिया बड़ा अपडेट, 'अभी तय नहीं है कोई तारीख'

NASA News: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापस आने में एक महीने से अधिक की पहले ही देरी हो चुकी है।  अंतरिक्ष यात्रियों के बोइंग ‘कैप्सूल’ में आई दिक्कतों को इंजीनियर के दूर करने तक वो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर ही रहेंगे। यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी। टेस्ट पायलट बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष प्रयोगशाला में लगभग एक सप्ताह रहना था और जून के मध्य में वापस लौटना था, लेकिन बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल में ‘थ्रस्टर’ में गड़बड़ी आने और हीलियम के रिसाव के कारण नासा और बोइंग को उन्हें अधिक समय तक वहां रोकना पड़ा है। 

पांच थ्रस्टर में आई गड़बड़ी

नासा के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम प्रबंधक स्टीव स्टिच ने कहा कि मिशन प्रबंधक वापसी की तारीख की घोषणा करने के लिए तैयार नहीं हैं। इंजीनियरों ने पिछले सप्ताह न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में एक स्पेयर थ्रस्टर पर परीक्षण पूरा किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि ‘डॉकिंग’ के दौरान क्या गलत हुआ और पृथ्वी पर वापसी की यात्रा की तैयारी की जा सके। रवानगी के एक दिन बाद छह जून को ‘कैप्सूल’ के अंतरिक्ष स्टेशन के पास पहुंचने पर पांच थ्रस्टर में गड़बड़ी आ गई। तब से चार को फिर से चालू किया जा चुका है। 

काम कर रही हैं निजी कंपनियां

स्पेस शटल के सेवा से हटने के बाद, नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की अंतरिक्ष स्टेशन पर आवाजाही के लिए निजी कंपनियों को काम पर रखा है, जिसके लिए बोइंग और स्पेसएक्स को अरबों डॉलर का भुगतान किया गया है। यह बोइंग की पहली परीक्षण उड़ान थी जिसमें चालक दल सवार था। स्पेसएक्स 2020 से मानव को अंतरिक्ष में ले जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow