Paris Olympics 2024: ब्रॉन्ज मेडल जीतकर मनु भाकर ने रचा इतिहास, शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

Paris Olympics 2024: 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत की मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पदक जीता है।

Jul 28, 2024 - 17:35
Jul 28, 2024 - 17:42
 0  9
Paris Olympics 2024: ब्रॉन्ज मेडल जीतकर मनु भाकर ने रचा इतिहास, शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की मनु भाकर ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है और पेरिस में तिरंगा लहरा दिया है। वह शूटिंग में भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारतीय महिला निशानेबाज हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में भी भारत का ये पहला पदक है। 

मनु भाकर ने किया इतना स्कोर

10 मीटर एयर पिस्टल में मेडल के लिए 8 महिला शूटर मैदान में थीं। मनु ने तीसरा स्थान हासिल किया और पदक जीत लिया। मनु ने कुल 221.7 का स्कोर किया। उन्होंने पहले स्टेज में 50.4 का स्कोर किया और फिर दूसरे स्टेज में उनका स्कोर 101.7 तक पहुंच गया।  पहले दो स्थानों पर कोरियाई प्लेयर्स का कब्जा रहा। साउथ कोरिया की ओह ये जिन ने 243.2 का स्कोर किया। वह पहले नंबर पर रही और गोल्ड मेडल जीता। दूसरे नंबर पर किम येजी थीं, जिनका स्कोर 241.3 रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow