Pushpa 2- The Rule: लुंगी वाले विलेन का पहला लुक आया सामने, भंवर सिंह शेखावत ने मचाई खलबली
Pushpa 2- The Rule: मलयालम सुपरस्टार फहाद फासिल ने गुरुवार को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। 'पुष्पा 2: द रूल' से खूंखार विलेन भंवर सिंह शेखावत का पहला लुक सामने आ चुका है। सोशल मीडिया पर पोस्टर आते ही छा चुका है।
Pushpa 2- The Rule: 'पुष्पा 2: द रूल' के ट्रेलर और गाने के रिलीज होने के बाद से लोगों में इस को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। 'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के बाद अब मलयालम सुपरस्टार फहाद फासिल का विलेन भंवर सिंह शेखावत के रूप में पहला लुक सामने आ गया है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने फहाद फासिल के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह बहुत ही दमादार अदाज में नजर आ रहे हैं।
पुष्पा 2 के विलेन का पहला लुक आया सामने
'पुष्पा: द राइज' की शानदार सफलता के बाद, अब दर्शक 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज के लिए बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म के टीजर ने ही कहानी की झलक भी दिखाई थी जो न केवल रोमांचक है बल्कि पहले से भी ज्यादा शानदार होने वाली है। 'पुष्पा2: द रूल' के दो गाने, 'पुष्पा पुष्पा' और 'आंगारो' ने तो रिलीज होत ही म्यूजिक चार्ट्स में शामिल हो गई। वहीं अब सोशल मीडिया पर 'पुष्पा 2' के विलेन भंवर सिंह शेखावत का पहला लुक सामने आ चुका है जो तहलका मचा रहा है।
भंवर सिंह शेखावत के लुक ने मचाई खलबली
'पुष्पा 2' की टीम ने फहद फासिल को उनके जन्मदिन पर खास उपहार दिया है। उन्होंने फिल्म में उनके किरदार, भगवान सिंह शेखावत IPS के नए लुक के साथ एक नया पोस्टर जारी किया है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इस मौके पर एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फहद फासिल को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और उनके किरदार की वापसी का एलान किया है। टीम ने लिखा, 'टीम #Pushpa2TheRule शानदार अभिनेता #FahadhFaasil को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भंवर सिंह शेखावत IPS बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करेंगे। #Pushpa2TheRule 6 दिसंबर 2024 को दुनिया भर में रिलीज होगी।'
Team #Pushpa2TheRule wishes the stellar actor #FahadhFaasil a very Happy Birthday ❤
What's Your Reaction?