Team India Schedule: BCCI ने किया टीम इंडिया के नए शेड्यूल का ऐलान, भारत का दौरा करेंगी ये 3 टीम

Team India Schedule: टीम इंडिया इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2024 में व्यस्त है, जहां वो खिताब का सूखा खत्म करने के लिए पूरा जोर लगा रही है. ऐसा होगा या नहीं, इसका पता तो अगले कुछ दिनों में पता चल ही जाएगा

Jun 20, 2024 - 18:25
Jun 20, 2024 - 23:49
 0  11
Team India Schedule: BCCI ने किया टीम इंडिया के नए शेड्यूल का ऐलान, भारत का दौरा करेंगी ये 3 टीम

Team India Schedule: टीम इंडिया इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2024 में व्यस्त है, जहां वो खिताब का सूखा खत्म करने के लिए पूरा जोर लगा रही है. ऐसा होगा या नहीं, इसका पता तो अगले कुछ दिनों में पता चल ही जाएगा लेकिन वर्ल्ड कप के बाद भी टीम इंडिया को आराम नहीं मिलने वाला, बल्कि इसके बाद भी रोहित शर्मा और उनकी टीम काफी व्यस्त रहेगी. खास तौर पर अपने होम सीजन में तो टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट में अहम सीरीज खेलनी हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है.

29 जून को टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा. हर किसी को उम्मीद होगी कि टीम इंडिया ये फाइनल खेले और खिताब जीतकर लौटे. टीम इंडिया का सफर वर्ल्ड कप में जहां तक भी जाए, मैदान पर उसका एक्शन लगातार जारी रहेगा. ये तो पहले से ही तय है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप के बाद पहले जिम्बाब्वे का दौरा करेगी, जहां उसे 6 जुलाई से 14 जुलाई के बीच 5 टी20 मैच खेलने हैं. इसके बाद टीम श्रीलंका जाएगी जहां उसे वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है.

सितंबर से शुरू होम सीजन

इन सबसे निपटने के बाद शुरू होगा भारतीय टीम का होम सीजन, जिसका आगाज सितंबर से होगा और फरवरी तक चलेगा. टीम इंडिया इस दौरान बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की मेजबानी करेगी. इन टीमों के खिलाफ टीम इंडिया कुल 5 टेस्ट मैच खेलेगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 साइकल का हिस्सा हैं. इनके अलावा भारतीय टीम 8 टी20 मैच और फिर 3 वनडे मैच भी खेलेगी, जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले खेले जाएंगे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow