:JK : भारी बर्फबारी, आवाजाही के लिए NH 44 बंद

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) नवयुग टनल के अंदर और आसपास ताजा बर्फबारी की वजह से बंद हो गया है.जम्मू से श्रीनगर और इसके विपरीत किसी भी गाड़ी को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी.

Jan 27, 2026 - 09:35
 0  3
:JK : भारी बर्फबारी, आवाजाही के लिए NH 44 बंद
27 Jan 2026 09:26 AM
JK : भारी बर्फबारी, आवाजाही के लिए NH 44 बंद

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) नवयुग टनल के अंदर और आसपास ताजा बर्फबारी की वजह से बंद हो गया है.जम्मू से श्रीनगर और इसके विपरीत किसी भी गाड़ी को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी.


27 Jan 2026 08:00 AM
आज बैंकों में हड़ताल, ग्राहक सेवाएं रहेंगी चालू, जानें कहां आएगी दिक्कत

मंगलवार यानी आज बैंकों में हड़ताल रहेगी, तमाम शाखाओं में कामकाज पर थोड़ा असर जरूर पड़ सकता है. इस बीच ग्राहक सेवाएं बिना रुकावट चलती रहेंगी. हालांकि हड़ताल की वजह से बैंक शाखाओं में कामकाज थोड़ा प्रभावित हो सकता है, क्योंकि कई कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे.


27 Jan 2026 07:58 AM
हज यात्रियों के लिए नए सुरक्षा नियम, मक्का-मदीना में खुद खाना नहीं बना सकेंगे जायरीन

हज के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से जायरीन को स्वयं खाना बनाने की सुविधा नहीं मिलेगी। खाना बनाने के दौरान आग लगने की आशंका बनी रहती है. यह जानकारी कानपुर तंजीम खुद्दाम आजमीन-ए-हज की ओर से बांसमंडी स्थित हाल में लगाए गए हज प्रशिक्षण शिविर में दी गई.


27 Jan 2026 07:48 AM
हंगरी के प्रधानमंत्री ने यूक्रेन पर लगाया बड़ा आरोप, राजदूत को किया तलब

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन ने यूक्रेन पर अपने देश के आगामी चुनावों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया और यूक्रेनी राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया. ऑर्बन का यह कदम उनके लंबे समय से चल रहे एंटी-यूक्रेन अभियान का हिस्सा माना जा रहा है.


27 Jan 2026 07:45 AM
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में दो वाहनों की टक्कर, 4 की मौत, 6 जख्मी

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुरमंगळवेढा मार्ग पर दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मुंबई-ठाणे की एक निजी कंपनी में कार्यरत कुछ कर्मचारी छुट्टी के दौरान तुळजापुर और अक्कलकोट दर्शन के लिए आए थे. सभी यात्री डोंबिवली निवासी बताए जा रहे हैं. दर्शन के बाद ये सभी आज रात 9 बजे के बाद पंढरपुर होकर मुंबई लौटने वाले थे. मंगळवेढा के पास क्रूजर वाहन और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.


27 Jan 2026 07:42 AM
अमेरिका में खतरनाक बर्फबारी, -31 डिग्री हुआ तापमान, उत्तरपूर्व में 25 मौतें

अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से में खतरनाक सर्दी का तूफान आया है. इस कारण भारी बर्फबारी, जमा देने वाली ठंड और बारिश ने कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है. अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत की खबर है. इस तूफान की वजह से अमेरिका के अर्कांसस से लेकर न्यू इंग्लैंड तक करीब 2100 किलोमीटर के इलाके में बर्फ जम गई है. इन इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है.


भारत और यूरोपीय यूनियन ने मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है. इस समझौते की औपचारिक घोषणा आज की जाएगी. समीक्षा प्रक्रिया के बाद इस महत्वपूर्ण समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 30 जनवरी के बीच गोवा में आयोजित होने वाले इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) 2026 सम्मेलन का आज वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज बजट सत्र की रणनीति को लेकर लोकसभा और राज्यसभा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी. इस बैठक में 28 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान एनडीए सरकार को घेरने की रूपरेखा तैयार की जाएगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow