IND vs AUS:पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया से 7 विकेट से हारी टीम इंडिया, गिल की कप्तानी में खराब शुरुआत

पर्थ में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराया। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की खराब शुरुआत, टॉप ऑर्डर फेल। जानें मैच का पूरा हाल।

Oct 19, 2025 - 19:35
 0  4
IND vs AUS:पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया से 7 विकेट से हारी टीम इंडिया, गिल की कप्तानी में खराब शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ में खेले गए पहले वनडे। मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की शुरुआत निराशाजनक रही, जहां ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बारिश के कारण यह मैच 26-26 ओवर का कर दिया गया था।

भारतीय बल्लेबाजी का खराब प्रदर्शन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट हुए, वहीं विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान शुभमन गिल भी सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 25 रन के स्कोर पर भारत के तीन प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इसके बाद बारिश ने खेल में कई बार बाधा डाली। भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने सर्वाधिक 38 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। टीम इंडिया ने 26 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए थे, लेकिन DLS नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को 131 रन का संशोधित लक्ष्य मिला और ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड, मिचेल ओवेन और मैथ्यू कुहनुमैन ने दो-दो विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन

131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही, जब ट्रैविस हेड 8 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए और हालांकि, इसके बाद मिचेल मार्श और मैथ्यू शॉर्ट ने दूसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। शॉर्ट के आउट होने के बाद मिचेल मार्श और जोश फिलिप ने 55 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। फिलिप ने 29 गेंदों में 37 रन बनाए। मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली, जबकि मैट रेनशॉ 21 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य 21. 1 ओवर में ही हासिल कर लिया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow