अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी के बाद उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, टीवीके की शिकायत पर एक्शन
अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार किया गया है। टीवीके की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
तमिलनाडु की राजनीति में उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब पुलिस ने राज्य के नेता प्रतिपक्ष और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के वरिष्ठ नेता उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी फिल्म अभिनेत्री तृषा कृष्णन के खिलाफ की गई उनकी कथित विवादित और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी के मामले में हुई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ यह कार्रवाई मुख्यमंत्री विजय की सत्तारूढ़ पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) द्वारा पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में दर्ज कराई गई शिकायतों के बाद की गई है।
तंजावुर की जनसभा में क्या हुआ?
पूरा मामला तंजावुर में आयोजित एक जनसभा से जुड़ा है, जहां उदयनिधि स्टालिन कावेरी जल विवाद के मुद्दे पर जनता को संबोधित कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब विपक्ष के नेता अपना भाषण दे रहे थे, तभी भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने अचानक अभिनेत्री तृषा कृष्णन के नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए। "तृषा, तृषा" के इन नारों के कारण उदयनिधि को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा।
भीड़ की इस प्रतिक्रिया पर उदयनिधि स्टालिन ने एक ऐसी टिप्पणी की जिसे अश्लील और दोहरे अर्थ वाला माना गया। " हालांकि, उन्होंने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की और यह स्पष्ट करने का प्रयास किया कि वह कावेरी नदी के संदर्भ में बात कर रहे थे, लेकिन उनकी इस टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
टीवीके की शिकायत और पुलिस की कार्रवाई
मुख्यमंत्री विजय की पार्टी टीवीके ने इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। तंजावुर में टीवीके की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट महिला विंग की संयोजक एस. भैरवी ने तंजावुर ईस्ट पुलिस स्टेशन में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। टीवीके का आरोप है कि डीएमके नेता ने भीड़ के नारों का जवाब एक बेहद आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी के माध्यम से दिया, जो एक महिला की गरिमा के खिलाफ है।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। तंजावुर में जिस घर में उदयनिधि स्टालिन ठहरे हुए थे, वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने पहले उन्हें हिरासत में लिया और फिर पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और इस मामले में टीवीके ने राष्ट्रीय महिला आयोग का भी दरवाजा खटखटाया है ताकि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के प्रति ऐसी टिप्पणियों पर सख्त रुख अपनाया जा सके।
What's Your Reaction?