करण जौहर का बड़ा ऐलान: 'कभी अलविदा ना कहना' पर बनेगी ओटीटी सीरीज, लौटेंगे पुराने किरदार?

करण जौहर ने अपनी फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' को ओटीटी सीरीज में बदलने का ऐलान किया है। शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म की कहानी अब वेब सीरीज के रूप में आएगी।

Apr 26, 2026 - 07:35
 0  0
करण जौहर का बड़ा ऐलान: 'कभी अलविदा ना कहना' पर बनेगी ओटीटी सीरीज, लौटेंगे पुराने किरदार?

करण जौहर ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और कुछ कहानियां तो ऐसी हैं जो आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं और साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' भी कुछ इसी तरह की कहानी है। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा स्टारर ये फिल्म सुपरहिट रही थी और अब इस फिल्म की कहानी पर एक ओटीटी सीरीज भी बनने जा रही है और करण जौहर ने खुद इसका अनाउंसमेंट किया है।

करण जौहर ने 'द वीक' के साथ बातचीत में किया खुलासा

हाल ही में 'द वीक' से हुई बातचीत में करण जौहर ने खुलासा किया कि वह अब इस फिल्म को एक लंबी सीरीज में बदल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम इसे एक लंबी सीरीज में बदल रहे हैं। इस फिल्म की शुरुआत 2006 में हुई थी, जब यह रिलीज हुई थी और इस पर लोगों की राय बंटी हुई थी।

थिएटर का वो किस्सा जब दर्शक उठकर चले गए

फिल्म निर्माता ने आगे कहा, 'मुझे आज भी फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले का वो दिन याद है, जब मैं दर्शकों के साथ फिल्म देख रहा था, वहां एक बहुत ही पारंपरिक जोड़ा मौजूद था। एक दृश्य में शाहरुख और रानी एक होटल के कमरे में प्रवेश करते हैं। ' तब मुझे एहसास हुआ कि फिल्म निर्माता के तौर पर हम एक ऐसे दायरे में मौजूद हैं जहां दर्शक अपने घरों में घटित होने वाली घटनाओं पर कोई राय नहीं देते, वे बस उन्हें भूल जाते हैं या अनदेखा कर देते हैं। वे उन्हें पर्दे पर देखना भी नहीं चाहते, भले ही वह उनकी अपनी वास्तविकता ही क्यों न हो।

प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ चल रही है डील

करण जौहर ने खुलासा किया कि वह इस फिल्म पर आधारित एक लंबी वेब सीरीज के लिए एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म से बातचीत कर रहे हैं और उन्होंने कहा, 'तो, यह पक्का है कि हम एक सीरीज बना रहे हैं। यह एक खास प्लेटफॉर्म के लिए एक लंबी सीरीज होगी, जिसके बारे में मैं अभी आपको जानकारी नहीं दे सकता।

फिल्म की मूल स्टारकास्ट और महत्वपूर्ण भूमिकाएं

2006 में रिलीज़ हुई फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' का निर्देशन करण जौहर ने किया था और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस ने किया था। अब इस फिल्म की कहानी पर ओटीटी सीरीज की शक्ल में कुछ लंबा ड्रामा देखने को मिल सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow