मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, टीम 13 साल से ओपनिंग मैच हार रही

IPL का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में MI ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Mar 29, 2026 - 20:35
 0  2
मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, टीम 13 साल से ओपनिंग मैच हार रही

IPL का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में MI ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस 300 IPL मैच खेलेने वाली पहली फ्रेंचाइजी बनेगी। हालांकि, टीम पिछले 13 साल से IPL में अपना पहला मैच हार रही है। दूसरी ओर कोलकाता की टीम वानखेड़े स्टेडियम में 2 मैच ही जीत सकी है।

मुंबई 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) की चैंपियन है। पिछले 5 सीजन से टीम खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं, KKR ने 2012, 2014 और 2024 में खिताब जीते हैं, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए खास नहीं रहा और टीम 8वें स्थान पर रही।

हार्दिक पंड्या ने बॉलिंग चुनी

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह मुकाबला खेलने वाले हैं। दूसरी ओर कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी कहा कि वे टॉस जीतते तो बॉलिंग ही चुनते।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow