सूर्यवंशी ने 2 रन बनाकर ही रच दिया इतिहास, IPL में बहुत बड़ा कीर्तिमान किया चकनाचूर

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 227 गेंदों में 500 रन पूरे कर ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Apr 23, 2026 - 08:35
 0  7
सूर्यवंशी ने 2 रन बनाकर ही रच दिया इतिहास, IPL में बहुत बड़ा कीर्तिमान किया चकनाचूर

IPL 2026 के 32वें मैच में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास रच दिया है। राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के इस धाकड़ बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में बल्ले से भले ही कोई बड़ी पारी न खेली हो, लेकिन उन्होंने एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है जिससे क्रिकेट जगत के दिग्गज बल्लेबाज पीछे छूट गए हैं। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इस छोटी सी पारी के दौरान उन्होंने IPL इतिहास का एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।

227 गेंदों में रचा इतिहास, तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के इस युवा खिलाड़ी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जैसे ही अपनी पारी का दूसरा रन बनाया, वैसे ही उन्होंने IPL में सबसे तेज 500 रन पूरे करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने यह उपलब्धि महज 227 गेंदों में हासिल की है। वह IPL के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 250 गेंदों से भी कम में 500 रनों का आंकड़ा छुआ है।

दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

वैभव सूर्यवंशी ने इस उपलब्धि के साथ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने का रिकॉर्ड मैक्सवेल के नाम था, जिन्होंने 260 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था।

डेब्यू सीजन से ही जारी है वैभव का जलवा

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू सीजन में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया था। 56 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 'बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' का अवॉर्ड जीता था। अब IPL 2026 में उन्होंने अपने प्रदर्शन को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। इस सीजन में वह 240 के करीब के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिसने क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों को चौंका दिया है। महज 15 साल की उम्र में इस तरह का परिपक्व प्रदर्शन यह दर्शाता है कि वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य के बड़े सितारे हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार रन उगल रहा है। 87 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से कुल 254 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं। वर्तमान में वह ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर काबिज हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow