Assembly Elections: चुनाव घोषणा के बाद बीजेपी में हलचल तेज, दिल्ली में होगी पार्टी की बड़ी बैठक

Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी बैठक आज दिल्ली में होनेवाली है। इस बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इससे पहले शुक्रवार को पार्टी के महासचिवों की बैठक हुई थी।

Aug 17, 2024 - 11:35
Aug 17, 2024 - 15:03
 0  7
Assembly Elections: चुनाव घोषणा के बाद बीजेपी में हलचल तेज, दिल्ली में होगी पार्टी की बड़ी बैठक

Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी बैठक आज दिल्ली में होने वाली है। इस बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन मंत्री भी शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। पार्टी सदस्यता अभियान पर भी चर्चा करेगी। 

एक सितंबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान

इससे पहले शुक्रवार देर रात पार्टी के महासचिवों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर हुई। इस बैठक में यह तय किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू करने से पहले एक सितंबर से देशभर में पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को शुरू करेगी। 

सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनाव

भाजपा में सदस्यता अभियान के बाद ही संगठन के चुनाव करवाए जाते हैं। पार्टी के संविधान के अनुसार सदस्यता अभियान के बाद मंडल,जिला और राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अध्यक्ष का चुनाव होता है। इसके साथ ही नड्डा के आवास पर शुक्रवार को देर रात हुई बैठक में शनिवार को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक के एजेंडे पर भी मुहर लगाई गई।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा

आज होनेवाली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के साथ-साथ संगठन के चुनावों पर भी चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में हरियाणा और जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में बीएल संतोष समेत कई नेता शामिल

जेपी नड्डा की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और राष्ट्रीय संयुक्त संगठन महासचिव शिव प्रकाश के अलावा राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, राधामोहन दास अग्रवाल, विनोद तावड़े, तरुण चुग, अरुण सिंह एवं दुष्यंत गौतम शामिल हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow