Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में मचा बवाल? विशाल पर लगाया पायल ने गंभीर इल्जाम, गुस्से में अरमान ने जड़ दिया तमाचा!

Bigg Boss OTT 3: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अरमान मलिक ने विशाल पांडे को तमाचा जड़ दिया है। कहा जा रहा है कि उनकी पहली बीवी पायल मेहमान बनकर आएंगी और घरवालों के सामने विशाल की नीयत का

Jul 7, 2024 - 06:05
Jul 7, 2024 - 08:02
 0  4
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में मचा बवाल? विशाल पर लगाया पायल ने गंभीर इल्जाम, गुस्से में अरमान ने जड़ दिया तमाचा!

Bigg Boss OTT 3: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' को दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। किसी को ये महाबकवास लग रहा है तो कइयों को कंटेस्टेंट्स की नोंकझोंक पसंद आ रही है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उससे हर कोई चौंक गया है। घर का नियम है कि कोई इस शो में किसी पर हाथ नहीं उठा सकता है। अगर कोई भी सदस्य ऐसा करता है तो उसे सीधे निकाल दिया जाएगा। लेकिन इस सीजन में इस नियम का उल्लंघन हुआ है और अरमान ने अपनी बीवी कृतिका पर 'बुरी नजर' डालने के लिए विशाल पांडे को थप्पड़ जड़ दिया है!

सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई है कि Armaan Malik ने यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे को घर के अंदर थप्पड़ जड़ा है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो एपिसोड के आने के बाद ही पता चलेगा। ये भी बताया जा रहा है कि अरमान ने विशाल को तमाचा क्यों मारा है!

बताया जा रहा है कि Payal Malik ने बतौर मेहमान वीकेंड का वार में आएंगी और घरवालों को बताएंगी कि विशाल, कृतिका पर बुरी नजर रखता हैं। पायल ने घरवालों को बताया, 'विशाल कृतिका को बुरी नजर से देखता है।' इसके बाद अरमान गुस्से में आग बबूला हो गए। उन्होंने अपना आपा खो दिया और विशाल को थप्पड़ जड़ दिया।

अरमान ने जड़ दिया जोर का थप्पड़

दोनों का झगड़ा लगातार जारी था, लेकिन इसी बीच अब खबर है कि दोनों की जुबानी जंग अब हाथापाई में तब्दील हो गई है। बिग बॉस से जुड़ी खबरें जारी करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द खबरी ने एक पोस्ट में बताया है कि बिग बॉस हाउस में अरमान मलिक ने विशाल पांडे को जोर का थप्पड़ जड़ दिया। बता दें कि बिग बॉस हाउस में खिलाड़ियों को एक दूसरे पर हाथ छोड़ने की इजाजत नहीं होती है और ऐसा होने पर मेकर्स सख्त एक्शन लेते हैं।

बिग बॉस ओटीटी से एविक्शन पक्का?

हाथापाई की स्थिति में मेकर्स कई बार ऐसा करने वाले कंटेस्टेंट को बाहर भी कर देते हैं। मालूम हो कि बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरियल को थप्पड़ मार दिया था, लेकिन इसके बाद मेकर्स ने काफी पड़ताल की और पाया कि समर्थ और ईशा ने काफी वक्त तक अभिषेक को ऐसा करने पर मजबूर किया जिसके बाद वह आपा खो बैठे। लेकिन क्या अरमान के मामले में भी उन्हें मेकर्स की तरफ से छूट मिलेगी या फिर उनका एविक्शन पक्का है?

कमेंट सेक्शन में लोगों का फूटा गुस्सा

इन सवालों के सवाब भी जल्द ही फैंस को मिल जाएंगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर फैंस के बीच आपस में तूतू-मैंमैं शुरू हो गई है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- कोई हैरानी नहीं हुई मुझे। वहीं एक फैन ने लिखा- विशाल को भी बदले में 2-3 थप्पड़ दे देने चाहिए थे। एक यूजर ने लिखा कि क्या अरमान फिर से कोई पब्लिसिटी स्टंट कर रहा है। जहां कई लोग इस झगड़े को लेकर चिंचित हैं वहीं कुछ फैंस की जिज्ञासा इस बात को लेकर भी है कि अब विशाल शो में रहेंगे या निकल जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow