Bigg Boss 3 Elimination: बिग बॉस के घर में हुआ चौथा एविक्शन, कंटेस्टेंट का सफर हो गया खत्म
Bigg Boss 3 Elimination: बिग बॉस ओटीटी के सीजन 3 से अबतक तीन सदस्य घर से बाहर हो चुके हैं। अब घर से बेघर होने वाले चौथे सदस्य का नाम भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन हुआ घर से बेघर।
Bigg Boss 3 Elimination: बिग बॉस ओटीटी में आज यानी 06 जुलाई को वीकेंड के वार का एपिसोड है। इस पूरे हफ्ते घर में बहुत हलचल रही। कभी अरमान मलिक और विशाल की लड़ाई देखने को मिली तो कहीं, लवकेश कटारिया और नेजी के बीच गहमागहमई हुई। दर्शकों को इंतजार है कि अनिल कपूर घर में इस हफ्ते हुई घटनाओं पर क्या कहेंगे। इसी के साथ, जनता को ये जानने का भी उत्साह है कि इस बार घर से कौन सा सदस्य बेघर हो रहा है। घर से बेघर होने वाले चौथे सदस्य का नाम सामने आ चुका है। आइए जानते हैं किस सदस्य को लगा एविक्शन का झटका।
कौन हुआ बिग बॉस के घर से एविक्ट?
बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाले चैनल 'द खबरी' ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला है। इस पोस्ट के मुताबिक, लवकेश कटारिया की दोस्त और टैरो कार्ड लीडर मुनीषा खटवानी घर से बेघर हो गई हैं। मुनीषा घर से बाहर आनेवाली चौथी सदस्य हैं। इस घर से सबसे पहले बेघर हुए थे नीरज गोयत।
EXCLUSIVE and Confirmed
##MunishaKhatwani has been ELIMINATED from the house#MunishaKhatwani and #SanaSultan were bottom 2 — The Khabri (@TheKhabriTweets) July 6, 2024
मुनीषा खटवानी हुईं बेघर!
‘द खबरी’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस वीक ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से पॉपुलर टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी (Munisha Khatwani Elimination) बेघर हो गई हैं। बता दें कि पहले भी पौलमी दास और मुनीषा खटवानी में से ही कोई आउट होने था, उस समय लवकेश कटारिया ने पौलमी को वोट देकर बाहर कर दिया था। मगर इस बार मुनीषा शो से आउट हो गई हैं।
अनिल कपूर ने लगाई फटकार
जियो सिनेमा पर वीकेंड के वार का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शो के होस्ट अनिल कपूर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की कंटेस्टेंट सना मकबूल को फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं। अनिल कपूर उनको नैजी को दोस्त बोलकर उनकी ही बुराई करने को लेकर डांट कर रहे हैं। सना मकबूल को अनिल कपूर से ये सारी बातें सुनकर नैजी भी हैरान रह जाते हैं और वो सना की तरफ देखने लगते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अब नैजी और सना की दोस्ती आगे क्या मोड़ लेगी।
कौन-कौन था नॉमिनेट?
इस बार बिग बॉस के घर में आठ सदस्य नॉमिनेट हुए थे। इन नामों में विशाल पांडे, अरमान मलिक, रणवीर शौरी, दीपक चौरसिया, साई केतन राव, सना मकबूल, सना सुल्तान और मुनिषा शामिल थे।
वहीं, आज वीकेंड के वार पर अनिल कपूर सना मकबूल और रैपर नेजी की दोस्ती पर भी बात करेंगे। अनिल कपूर रैपर नेजी को रियलिटी चेक देंगे। वो कहते नजर आएंगे कि सना जिन्हें आप दोस्त कहती हैं, पूरे हफ्ते घर में अलग-अलग जगह उनकी बुराई की है।
इसी के साथ खबर है कि इस वीकेंड के वार पर अनिल कपूर अकेले नहीं होंगे। उनके साथ साई केतन की कथित गर्लफ्रेंड शिवांगी खेदकर और अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक नजर आएंगी। पायल मलिक विशाल पांडे को कृतिका के बारे में गलत बोलने पर फटकार भी लगाएंगी।
What's Your Reaction?