IND vs ZIM: शुभमन गिल आज रचेंगे इतिहास, T20I में कप्तान के तौर पर पहला मैच

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 6 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस मैच में टॉस होते ही शुभमन गिल एक बड़ा कीर्तिमान बना देंगे।

Jul 6, 2024 - 11:20
Jul 6, 2024 - 11:29
 0  6
IND vs ZIM: शुभमन गिल आज रचेंगे इतिहास, T20I में कप्तान के तौर पर पहला मैच

IND vs ZIM: शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड में जगह नहीं मिली थी। उन्हें ट्रेवलिंग रिजर्व में रखा गया था। लेकिन अब जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए उन्हें कप्तान बनाया गया है। इससे पहले उन्होंने कभी भी टीम इंडिया की कप्तानी नहीं की है। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में टॉस करते ही वह इतिहास रच देंगे। 

भारत के लिए 13 प्लेयर्स कर चुके हैं T20I में कप्तानी

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक कुल 13 प्लेयर्स टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम के पहले कप्तान थे। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब भी जीता। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है। 

रोहित शर्मा ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच

हाल ही में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता है। रोहित टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कुल 50 T20I मैच जीते हैं। जबकि टीम को सिर्फ 12 में ही हार मिली है। 

शुभमन गिल T20I में कप्तानी करने वाले भारत के 14वें कप्तान बनेंगे। उनके ऊपर भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी होगी। भारत इस समय टी20 क्रिकेट में विश्व विजेता है। गिल ने इससे पहले आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है। लेकिन उनकी कप्तानी में गुजरात की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और 8वें नंबर पर रही थी। 

T20I में भारत के लिए कप्तानी करने वाले प्लेयर्स: 

  • वीरेंद्र सहवाग
  • महेंद्र सिंह धोनी
  • सुरेश रैना
  • अजिंक्य रहाणे
  • विराट कोहली
  • रोहित शर्मा
  • शिखर धवन
  • ऋषभ पंत
  • हार्दिक पांड्या
  • केएल राहुल 
  • जसप्रीत बुमराह
  • ऋतुराज गायकवाड़
  • सूर्यकुमार यादव

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले और दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया: 

शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow