Independence Day: श्रीनगर का धारा 370 हटने के 5 साल बाद नजारा, देखकर दोगुनी हो जाएगी स्वतंत्रता दिवस की खुशी

Independence Day: श्रीनगर के लाल चौक पर एक युवक को तिरंगे के साथ देखा जा सकता है। युवक वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाता है।

Aug 15, 2024 - 10:20
Aug 15, 2024 - 19:13
 0  6
Independence Day: श्रीनगर का धारा 370 हटने के 5 साल बाद नजारा, देखकर दोगुनी हो जाएगी स्वतंत्रता दिवस की खुशी

Independence Day: भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर भारतीय की आजादी की खुशी दोगुनी हो जाएगी। इस वीडियो में एक युवक को श्रीनगर के लाल चौक पर झंडा लहराते हुए देखा जा सकता है। युवक ने खाकी पैंट पहनी है और शरीर के ऊपरी हिस्से को तिरंगे की तरह रंगा हुआ है। युवक के पेट पर अशोक चक्र बना है और छाती पर भारत लिखा हुआ है। इसके साथ ही युवक भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगा रहा है। 

15 अगस्त 2013 से पहले लाल चौक के प्रताप पार्क की लोहे की बाड़ पर कुछ बदमाशों ने दो पाकिस्तानी झंडे लगा दिए थे। इस घटना के चलते सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। हालांकि, 2019 में धारा 370 को खत्म किया गया। इस धारा के हटने के बाद कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया। धारा 370 हटने के पांच साल बाद कश्मीर में शांति है और यहां के लोग मुख्य धारा में शामिल हो रहे हैं। कश्मीर नई उम्मीदों के साथ देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

78वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में तिरंगा फहराया। उन्होंने 11वीं बार लाल किले में ध्वजारोहण किया। इस दौरान 6000 खास मेहमान मौजूद रहे। दिल्ली में मौजूद खास मेहमानों और नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाल किले के आसपास सभी सड़कों पर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोपहर में सभी सड़कों को खोल दिया जाएगा।

भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने सभी देशवासियों  को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा "सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!" पीएम मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शुभकामनाएं दी हैं। इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम 'विकसित भारत@2047' रखी गई है। पीएम मोदी ने सुबह 7.30 मिनट पर तिरंगा फहराया और इसके बाद देश के नाम अपना संबोधन शुरू किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow