Israel-Iran War: इजरायल को खामेनेई ने 'पिशाच, भेड़िया' व USA को 'पागल कुत्ता' बताया; शेयर किया ये वीडियो

Israel-Iran War: इजरायल के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई इजरायल और अमेरिका पर बुरी तरह भड़क गए हैं। उन्होंने इजरायल को पिशाच भेड़िया और अमेरिका को पागल

Oct 5, 2024 - 14:25
Oct 5, 2024 - 20:30
 0  6
Israel-Iran War: इजरायल को खामेनेई ने 'पिशाच, भेड़िया' व USA को 'पागल कुत्ता' बताया; शेयर किया ये वीडियो

Israel-Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने हाल ही में इजरायल पर करीब 200 मिसाइलों से किए गए हमले के बाद अपने रुख को और कठोर बना लिया है। इस बार खामेनेई ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपना आक्रोश सोशल मीडिया पर जाहिर किया। उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसमें ईरानी सेना द्वारा इजरायल पर मिसाइल हमले दिखाए गए हैं। खामेनेई ने इस वीडियो के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि इजरायल का मजबूत आयरन डोम सुरक्षा प्रणाली उनके ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों को रोकने में पूरी तरह असफल रहा।

खामेनेई के भड़काऊ बयान

इस वीडियो को शेयर करते हुए खामेनेई ने इजरायल को "पिशाच और भेड़िया" की संज्ञा दी है, जबकि अमेरिका को "पागल कुत्ता" कहा है। यह बयान उनकी इजरायल और अमेरिका के प्रति गहरी नाराजगी और आक्रोश को दर्शाता है। खामेनेई ने मंगलवार को इजरायल पर हुए मिसाइल हमले को सही ठहराते हुए इसे ईरान का न्यायोचित कदम बताया है। उनका कहना है कि यह हमला इजरायल के ज़ायोनी शासन और अमेरिका के अपराधों के खिलाफ उठाया गया एक वैध और आवश्यक कदम था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow